आरक्षण पर स्वतंत्रदेव सिंह का बड़ा बयान, बोले- बाबा साहब के संविधान के अनुसार चल रही सरकार

UP Jal Shakti Minister: मंत्री स्वतंत्रदेव ने आरक्षण को लेकर कहा कि सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार काम कर रही है, आगे कहा कि भारत फंसे भारतीयों और नेपाल को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
Swatantra Dev Singh on Reservation and Nepal Floods, Says Ready to Help Stranded Indians
मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Swatantra Dev Singh Reservation Statement: उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के आधार पर काम कर रही हैं। संविधान में किए गए प्रावधानों के अनुरूप ही सरकारी व्यवस्था संचालित की जा रही है।

नेपाल में फंसे लोगों को लेकर सरकार की तैयारियों की जानकारी दी

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच वहां फंसे उत्तर प्रदेश समेत भारत के विभिन्न हिस्सों के लोगों को लेकर भी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सरकार की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की है। प्रधानमंत्री से लेकर संबंधित मंत्री और अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Swatantra Dev Singh on Reservation and Nepal Floods, Says Ready to Help Stranded Indians
हस्तिनापुर में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ देने के लिए उठी मांग

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय मानवता सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। नेपाल को जिस भी तरह की आवश्यकता होगी, भारत मानवीय आधार पर हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार सूचना मिलते ही राहत और बचाव के प्रयासों में जुट गई है, ताकि नेपाल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके और उनकी जान बचाई जा सके।

नेपाल को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है भारत

भारत की ओर से नेपाल में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सहायता तथा एनडीआरएफ टीम भेजने की पेशकश के बीच नेपाल द्वारा भारतीय सहायता लिए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि संभव है कि नेपाल स्वयं राहत और बचाव कार्यों के लिए सक्षम हो, लेकिन भारत पड़ोसी देश के साथ मानवीय आधार पर खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com