UP Top 10 News: लखीमपुर हिंसा पर SC सख्त, अतीक के बेटे की सुरक्षा चूक, इकरा-इमरान में घमासान और AMU में आंदोलन

UP News: लखीमपुर खीरी केस में SC सख्त, होमगार्ड्स के लिए कारतूस की खरीदारी, मेरठ में अवैध निर्माणों पर SC का ध्वस्तीकरण आदेश, पॉस्को मामले के आरोपी की मौत; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।
Uttar Pradesh Top 10 News Today
UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरेंसोर्स- AI

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

1. लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

Supreme Court On Lakhimpur Kheri Violence
सुप्रीम कोर्टफोटो सोर्स - सोशल मीडिया

लखीमपुर खीरी 2021 हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान SC ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस से इस पूरे मामले के पीठासीन अधिकारी के कामकाज पर रिपोर्ट मांगी। उन पर एनडीपीएस और एससी/एसटी अत्याचार से जुड़े कई मामले को अपने पास लेने और आरोपियों को बरी करने का आरोप है।

पढ़ें पूरी खबर...

2. UP सरकार का बड़ा फैसला: होमगार्ड्स को मिलेगा हथियारों का खास प्रशिक्षण, STF के जरिए खरीदे जाएंगे 10 लाख कारतूस

Homeguard Recruitment SLR Cartridges
यूपी होमगार्ड्स ट्रेनिंगप्रतीकात्मक इमेज (AI)

योगी सरकार 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान हथियार संचालन और फायरिंग अभ्यास के लिए 5.56 एमएम राइफल के 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदने जा रही है। यह खरीदारी एसटीएफ के माध्यम से होमगार्ड विभाग करेगा। इसके लिए 3 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। यह उत्तर प्रदेश में पहली बार है, जब होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदे जा रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

3. अतीक के बेटे अली की सुरक्षा में सेंध! पुलिस काफिले के पीछे पहुंचा भाई अहजम, कौशांबी में रोकी गई गाड़ी

Ali Ahmed Produced in Prayagraj Court Amid Tight Security
मौके पर जुटी भीड़(सोर्स- फोटो नवभारत)

झांसी जेल से प्रयागराज अदालत में पेशी के लिए लाए जा रहे अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की सुरक्षा को लेकर कौशांबी में पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से अली को प्रयागराज लाया जा रहा था। इसी दौरान सैनी क्षेत्र में पुलिस काफिले के पीछे एक संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए गाड़ी को रुकवाकर जांच की तो उसमें अली का भाई अहजम बैठा मिला। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और गाड़ी की तलाशी ली।

पढ़ें पूरी खबर...

4. Meerut: अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेरठ में 44 सील भवनों को ध्वस्त करने के निर्देश

Supreme Court Directs Action Against Illegal Constructions in Meerut
मेरठ में अवैध निर्माण(सोर्स- फोटो नवभारत)

सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद ने मेरठ में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों और आवासीय जमीनों पर चल रहे व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। एमडीए द्वारा कराए गए सर्वे के आधार पर जोन-ए (कोर सिटी क्षेत्र) में 16,726 अवैध निर्माणों और नियमों के विरुद्ध चल रहे उपयोगों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें सील करने व ढहाने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

5. Aligarh: डक पॉइंट पर जुटे सैकड़ों छात्र, यासिर फहद बोले- चुनाव की तारीख लेकर उठूंगा या मेरी डेड बॉडी उठेगी..

AMU Student Begins Indefinite Hunger Strike Over Students Union Election Demand
छात्र आंदोलन (सोर्स- नवभारत लाइव)

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एक बार फिर छात्र आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय के डक पॉइंट पर एमए उर्दू के छात्र यासिर फहद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र मौके पर पहुंचे। इस दौरान छात्रों और प्रॉक्टोरियल टीम के बीच करीब एक घंटे तक धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई।

पढ़ें पूरी खबर...

6. यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

imran masood reply on samajwadi party mp iqra hasan
इकरा हसन और इमरान मसूद(सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज होती दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के उस बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को सिर्फ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ही हरा सकते हैं और कांग्रेस अकेले ज्यादा कुछ नहीं कर सकती।

पढ़ें पूरी खबर...

7. रेलवे बोर्ड ने बदली सुरक्षा जांच व्यवस्था; अब ब्रेक, पहिए, कपलिंग जैसे अहम कलपुर्जों की जांच करेगा RDSO

Railways Assigns RDSO to Inspect Critical Safety Components
रेलवे बोर्ड(सोर्स- सोशल मीडिया)

ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन और रेल हादसों की रोकथाम के लिए रेलवे बोर्ड ने सुरक्षा से जुड़े अहम कलपुर्जों की गुणवत्ता जांच व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब ट्रेनों के ब्रेक, पहियों, स्प्रिंग और कपलिंग जैसे अति-संवेदनशील सुरक्षा उपकरणों की जांच निजी एजेंसियों से नहीं कराई जाएगी। इनकी गुणवत्ता की जांच रेलवे की शीर्ष तकनीकी संस्था अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के विशेषज्ञ करेंगे।

पढ़ें पूरी खबर...

8. Agra: मलपुरा में भ्रूण लिंग परीक्षण गिरोह का भंडाफोड़, हरियाणा की टीम ने डिकॉय गर्भवती के जरिए खोला राज

Illegal Fetal Sex Determination Network Busted in Agra
पकड़े गए आरोपी(सोर्स- फोटो नवभारत)

भ्रूण के लिंग की जांच पर सख्त कानूनी पाबंदी और लगातार चल रही कार्रवाई के बावजूद इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर भ्रूण लिंग परीक्षण के अवैध नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सोनीपत, हरियाणा की PC-PNDT टीम ने डिकॉय गर्भवती महिला के जरिए कार्रवाई करते हुए इटौरा स्थित संस्कार हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर पर छापा मारा।

पढ़ें पूरी खबर...

9. प्रतापगढ़ कोतवाली में पास्को मामले के आरोपी की मौत; शौचालय में फंदे से लटका मिला शव, कोतवाल और SI निलंबित

Youth Dies Under Suspicious Circumstances  Pratapgarh Police Station, Cops Suspended
शल ले हुए पुलिस(सोर्स- सोशल मीडिया)

पट्टी कोतवाली में किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए लाए गए 22 वर्षीय युवक अर्जुन गौतम उर्फ शैलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को कोतवाली परिसर के शौचालय में वह फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पढ़ें पूरी खबर...

10. आगरा शहर से देहात तक फैला यूजीसी रोलबैक आंदोलन, व्यापारियों ने बाजार बंद कर दी दिल्ली कूच की चेतावनी

UGC Rollback Protest Agra
आगरा में व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया विरोधसोर्स- नवभारत लाइव

यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब शहर से निकलकर देहात और कस्बों तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। 18 और 20 सितंबर को आगरा में हुए प्रदर्शनों के बाद आंदोलनकारियों ने मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रदर्शन तेज कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार यूजीसी को वापस नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा।

पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com