UP Top 10 News: देर आए दुरुस्त आए; अशोक ने मानी मायावती की शर्त, पाकिस्तान से मिली धमकी, पढ़ें 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: विकसित भारत के संकल्प से जुड़ेंगे 15.74 करोड़ लाभार्थी, बच्चों को 2-2 रोटी, दूध में पानी! मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, पुलिस पर वसूली के आरोप, पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी अहम खबरें-
up-top-10-news-10-september-2026-uttar-pradesh-today-latest-updates-state-news
पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी अहम खबरें-(सोर्स- नवभारत लाइव)

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

1. अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

mayawati ashok siddharth resigns from bsp
मायावती और अशोक सिद्धार्थसौजन्य-IANS

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले BSP को बड़ा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) में जारी सियासी उठापटक के बीच वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो मायावती को टैग करते हुए 'एक्स' पर एक पत्र लिखा है।

पढ़िए पूरी खबर............

2. देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

mayawati akash anand expelled
आकाश आनंद और मायावतीसौजन्य-IANS

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद अब मायावती ने आकाश आनंद को भी पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। उन्होंने अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान को एक सही कदम बताया है, भले ही यह बहुत देर से उठाया गया हो।

पढ़िए पूरी खबर............

3. UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

up politics sanjay nishad offer akash anand
आकाश आनंद और संजय निषादसौजन्य-IANS

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को लेकर सियासी गिलायरों में चर्चाएं तेज हो गई है। अपने दामाद का करियर बचाने के लिए गुरुवार को अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास ले लिया। इसके ठीक बाद मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को भी पार्टी से निकाल दिया।

पढ़िए पूरी खबर............

4. कानपुर में नकली नोट का जखीरा बरामद; तीन शातिर गिरफ्तार, सहारनपुर नकली नोट कांड से जुड़े हो सकते हैं तार?

Kanpur Fake Currency Racket  Three Arrested with Fake Notes Worth Over 2 Lakh
कानपुर में नकली नोट का जखीरा बरामद(सोर्स- फोटो नवभारत)

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नकली नोटों का जखीरा बरामद किया गया है।एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व वाली टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश देकर इन तीनों शातिरों को गिरफ्तार किया जिनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।

पढ़िए पूरी खबर............

5. विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ेंगे 15.74 करोड़ लाभार्थी, सीएम योगी ने तैयारियों की समीक्षा की

Seva Sankalp Abhiyan UP to Connect 15.74 Crore Beneficiaries with Viksit Bharat 2047
सीएम योगी(सोर्स- सोशल मीडिया)

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल पूरा होने के अवसर को प्रदेश सरकार और प्रदेश संगठन मिलकर समारोहपूर्वक मनाएंगे। उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों, नीतिगत सुधारों और देश-प्रदेश में आए बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जाएगा।

पढ़िए पूरी खबर............

6. श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा के आह्वान पर संत को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया धमकी भरा कॉल

Mathura Krishna Janmabhoomi Threat  Swami Sachchidanand Receives Alleged Death Threat
सच्चिदानंद महाराज(सोर्स- फोटो नवभारत)

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को लेकर कार सेवा का आह्वान करने वाले चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज को कथित तौर पर पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। स्वामी सच्चिदानंद महाराज के अनुसार, पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से उनके व्हाट्सएप पर कॉल की गई और कार सेवा एवं प्रस्तावित कार्यक्रम से पीछे हटने की चेतावनी दी गई। 

पढ़िए पूरी खबर............

7. IndiGo Flight Delay: पायलट ने उड़ान भरने से किया इनकार; यात्रियों ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा, जानें पूरा मामला

IndiGo Flight Delay: Varanasi Mumbai Flight Rescheduled After Pilot Falls Ill
इंडिगो (सोर्स- सोशल मीडिया)

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लेकर यात्रियों में उस समय नाराजगी फैल गई, जब उड़ान से पहले पायलट ने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया। पायलट की तबीयत खराब होने की जानकारी यात्रियों को मिलने के बाद एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्डिंग एरिया में हंगामे की स्थिति बन गई।

पढ़िए पूरी खबर............

8. मथुरा में आग की भेंट चढ़ा टेंट का गोदाम; लाखों का माल जलकर खाक, आग बुझाने में जुटीं दमकल की 5-6 गाड़ियां

Mathura Tent Warehouse Fire Erupts Jaint, Firefighters Battle Flames
टेंट गोदाम में भीषण आग(सोर्स- फोटो नवभारत)

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में गुरुवार को एक टेंट गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि गोदाम से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके में काले धुएं का घना गुबार छा गया। आग की भयावहता देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

पढ़िए पूरी खबर............

9. आगरा में दर्दनाक हादसा: तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे दो युवकों की मौत

Agra Tejas Express Accident Two Railway Workers Killed on Track
मौके पर जुटी भीड़(सोर्स- नवभारत लाइव)

थाना बरहन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे दो युवकों की तेज रफ्तार तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नगला गोकुल के पास हुआ। ट्रेन की चपेट में आने के बाद दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लिया।

पढ़िए पूरी खबर............

10. बच्चों को दो-दो रोटी, दूध में पानी! हसनपुर स्कूल के प्रधानाध्यापक पर लगे गंभीर आरोप, बीईओ ने थमाया नोटिस

Hapur School Row Principal Faces Serious Allegations Over Mid Day Meal and Student Safety
मिड-डे मील घोटाला(सोर्स- सांकेतिक फोटो)

उत्तर प्रदेश सरकार एक तरफ जहां बेसिक शिक्षा को सुधारने और 'निपुण भारत' के तहत स्कूलों को हाईटेक बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ जिम्मेदार शिक्षक ही इन योजनाओं को पलीता लगाने में जुटे हैं। जनपद हापुड़ के धौलाना विकास खंड से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़िए पूरी खबर............

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com