IndiGo Flight Delay: पायलट ने उड़ान भरने से किया इनकार; यात्रियों ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा, जानें पूरा मामला

IndiGo Flight Delay: वाराणसी एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में पायलट की तबीयत खराब होने के बाद देरी हुई। यात्रियों के हंगामे के बीच एयरलाइन ने वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था कर रीशेड्यूल की
IndiGo Flight Delay: Varanasi Mumbai Flight Rescheduled After Pilot Falls Ill
इंडिगो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Varanasi Mumbai IndiGo Flight: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लेकर यात्रियों में उस समय नाराजगी फैल गई, जब उड़ान से पहले पायलट ने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया। पायलट की तबीयत खराब होने की जानकारी यात्रियों को मिलने के बाद एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्डिंग एरिया में हंगामे की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6544 को वाराणसी से मुंबई के लिए सुबह 10:45 बजे उड़ान भरनी थी। विमान में सवार होने के लिए यात्री टर्मिनल बिल्डिंग के सिक्योरिटी होल्डिंग एरिया में मौजूद थे। यात्रियों की सुरक्षा जांच भी पूरी हो चुकी थी। इसी दौरान उन्हें बताया गया कि विमान के पायलट की तबीयत खराब है और वह उड़ान नहीं भरेंगे।

अचानक मिली इस सूचना से यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई। यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर समय रहते जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि अंतिम समय पर फ्लाइट में बदलाव की जानकारी मिलने से उनका पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो गया।

IndiGo Flight Delay: Varanasi Mumbai Flight Rescheduled After Pilot Falls Ill
वाराणसी में फिर मंडराने लगा बाढ़ का खतरा; बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, सभी 84 घाट जलमग्न

ड्यूटी टाइम पूरा होने की भी चर्चा

वाराणसी एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, विमान को उड़ाने वाले पायलट के ड्यूटी समय और विश्राम से जुड़े नियमों को लेकर भी स्थिति बनी। बताया जा रहा है कि पायलट की ड्यूटी का निर्धारित समय पूरा हो चुका था और नियमों के अनुसार उसे आराम करना था। हालांकि, इस संबंध में एयरलाइन की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था में जुटी एयरलाइन

यात्रियों के हंगामे के बाद इंडिगो प्रबंधन सक्रिय हुआ और वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था शुरू की गई। एयरलाइन अधिकारियों ने यात्रियों को स्थिति समझाने और व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास किया। इसके बाद फ्लाइट को रीशेड्यूल कर दिया गया।

पहले फ्लाइट को सुबह 10:45 बजे वाराणसी से मुंबई के लिए रवाना होना था, लेकिन अब इसके दोपहर करीब 2 बजे उड़ान भरने की जानकारी दी गई। फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को कई घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

फिलहाल यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मुंबई भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। फ्लाइट में देरी और पायलट से जुड़ी स्थिति को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com