UP Top 10 News: CM वाले बयान पर केशव प्रसाद की सफाई; OP राजभर की अखिलेश को चुनौती, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, 3-4 सितंबर को मथुरा-वृंदावन आएंगे CM Yogi, OP राजभर ने सपा प्रमुख को दी चुनौती, गड्ढों से परेशान बच्ची पढ़ें उप्र की 10 बड़ी और अहम खबरें.
up-top-10-news-1-september-2026-uttar-pradesh-today-latest-updates-state-news-sns03
यूपी की 10 बड़ी खबरें(सोर्स- फोटो नवभारत)

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

1. लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

keshav prasad maurya comments on cm yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य(डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव)

उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के अंदर भी अगले मुख्यमंत्री के लिए दावेदार सामने आने लगे हैं। हाल ही में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सीएम पद के लिए अपनी इच्छा जाहिर की थी। इस मामले पर अब उन्होंने सफाई दी है।

पढ़ें पूरी खबर....

2. AC कमरे छोड़ जमीन पर आएं अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने सपा प्रमुख को दी खुली चुनौती

OP Rajbhar Challenges Akhilesh Yadav
ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव(सोर्स- AI)

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होती जा रही है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने अखिलेश यादव को AC कमरों की राजनीति छोड़कर जनता के बीच जाने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के जरिए चुनावी राजनीति नहीं की जा सकती।

पढ़ें पूरी खबर....

3. गांव-देहात तक पहुंची UGC Rollback की चिंगारी; आगरा तहसील में हंगामा, लाठीचार्ज के बाद भड़का आक्रोश

Agra UGC Rollback Protest Clash Between Protesters Police at Etmadpur Tehsil
एत्मादपुर तहसील में हंगामा(सोर्स- फोटो नवभारत)

UGC Rollback को लेकर करणी सेना और सवर्ण समाज की ओर से शुरू हुआ आंदोलन अब दिल्ली से निकलकर गांव-देहात तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद अब इसकी गूंज ताजनगरी आगरा में भी सुनाई देने लगी है। मंगलवार को एत्मादपुर तहसील परिसर में UGC Rollback की मांग को लेकर पहुंचे सवर्ण समाज के लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर नोकझोंक हुई। 

पढ़ें पूरी खबर....

4. कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Kaushambi Firecracker Factory Blast
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार(सोर्स- सोशल मीडिया)

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नौशाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नौशाद के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें पूरी खबर....

5. 3-4 सितंबर को मथुरा-वृंदावन आएंगे सीएम योगी, बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में करेंगे दर्शन

CM Yogi Mathura Visit Mathura-Vrindavan on September 3-4 Detailed Schedule Released
सीएम योगी (सोर्स- सोशल मीडिया)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 और 4 सितंबर को मथुरा जनपद के प्रस्तावित दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दो दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री वृंदावन में भक्ति स्थल मार्ग का निरीक्षण, गीता शोध संस्थान का लोकार्पण, ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे। 

पढ़ें पूरी खबर....

6. कच्ची सड़क और गड्ढों से परेशान बच्ची; कलेक्ट्रेट पहुंचकर उठाई बदहाल सड़क की आवाज, DM ने दिया जांच का भरोसा

Girl in Mau Approaches DM Over Dilapidated Road in Her Neighborhood
समरा नाज़(सोर्स- फोटो नवभारत)

मऊ में महज सात साल की एक नन्हीं बच्ची ने अपने बुलंद हौसले और बेबाक अंदाज से प्रशासन का ध्यान अपने मोहल्ले की बदहाल सड़क की ओर खींचा है। कक्षा एक में पढ़ने वाली समरा नाज़ सोमवार को अपने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी आनंद वर्धन को ज्ञापन सौंपकर वार्ड संख्या 17 की कच्ची और जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।

पढ़ें पूरी खबर....

7. कानपुर देहात में बढ़ा सांपों का आतंक; दो महीने में सर्पदंश से 11 लोगों की मौत, जानिए सांप काटने पर क्या करें

Kanpur Dehat Snakebite Cases Rise After Heavy Rainfall, 11 Deaths Reported in Two Months
सांपों का आतंक(सोर्स- सोशल मीडिया

कानपुर देहात जनपद में भारी बारिश के चलते सांप काटने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं ,जनपदवासियों में सांप और जहरीले कीड़ों का डर घर कर गया है।पिछले दो महीने में सांप काटने से कानपुर देहात जनपद में 11 लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

पढ़ें पूरी खबर....

8. Varanasi: FIR वापस होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान; कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, सौंपा ज्ञापन

Varanasi Congress Protest Demands Cancellation of FIR Against Rahul Gandhi
कांग्रेस की पदयात्रा(सोर्स- फोटो नवभारत)

उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को वाराणसी में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिरोध पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा जैतपुरा थाने के समीप मां बागेश्वरी देवी मंदिर परिसर से शुरू हुई और मैदागिन स्थित टाउनहाल गांधी प्रतिमा की ओर बढ़ी। '

पढ़ें पूरी खबर....

9. Meerut: 240 करोड़ के काम के बावजूद निर्माण अधूरा; सड़कों पर उड़ते धूल से बढ़ी परेशानी, दो बार लगा जुर्माना

Meerut CM Grid Project Faces Delay Dust,  Slow Construction Trouble Residents
सड़क निर्माण अधूरा(सोर्स- फोटो नवभारत)

ना चाहते हुए भी जनपद मेरठ के शहरवासियों को धूल-मिट्टी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिसके चलते न केवल फेफड़ों से संबंधित बल्कि आंखों के मरीज भी लगातार सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना इलाज कराने पहुंच रहे है। 

पढ़ें पूरी खबर....

10. Mathura: आधुनिक श्रवण कुमार की मिसाल बना युवक, सिर पर तसला रख माता-पिता को कराए बांके बिहारी के दर्शन

Mathura Son Carries Elderly Mother on His Head to Fulfil Her Wish of Banke Bihari Darshan
तसले में बैठाकर सिर पर उठाए दर्शन कराते हुए(सोर्स- सोशल मीडिया)

विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रविवार को मातृभक्ति की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक अपनी चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग मां को लोहे के बड़े तसले में बैठाकर सिर पर उठाए मंदिर की ओर जाता दिखाई दे रहा है

पढ़ें पूरी खबर....

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com