Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी के सहारनपुर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, 9 लोगों की मौत, 6 घायल

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Aug 24, 2023 | 12:37 PM

Pic Source- Social Media

Follow Us
Close
Follow Us:

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले में बुधवार को एक ट्रैक्टर—ट्रॉली अनियंत्रित  होकर नदी में जा गिरी, जिसमें सवार 9 लाेगों की मौत हो गई। जबकी 6 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को चार—चार लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।

एएसपी अभिमन्यु मांगलिक ( Abhimanyu Manglik) ने बताया कि थाना देहात कोतवाली ओर बेहट कोतवाली सीमा पर स्थित ताजपुरा में रेढीबोदकी गांव के पास बुधवार को भारी वर्षा होने से सड़क पर पानी भर गया था। तभी एक ट्रैक्टर—ट्रॉली सड़क पर बने गड्ढे में जाने से बचने की कोशिश में अनियंत्रित हो गई और पास में ही बह रही ढमोला नदी में जा गिरी। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर—ट्रॉली में सवार सभी 50 लोग नदी में जा गिरे। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। चार लोगों सुलोचना (58), मंगलेश (50), अदिति (पांच), और अंजू (12) के शव बुधवार रात को ही नदी से निकाल लिये गये थे। बाकी पांच अन्य शव आज निकाले गए हैं। उनकी शिनाख्त की जा रही है। 

सम्बंधित ख़बरें

काशी की दालमंडी में बुलडोजर का ‘तांडव’! लोगों का रो-रो कर बुरा हाल- VIDEO

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में बुलडोजर ने मचाया तांडव, लोगों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, देखें- VIDEO

मायावती पर टिप्पणी पड़ी भारी: राहुल गांधी और उदित राज को कोर्ट का बुलावा, न्यायालय ने दिया नोटिस

Video: दालमंडी में ‘बाबा का हथौड़ा’; काशी विश्वनाथ रोड चौड़ीकरण के लिए 181 भवन और 6 मस्जिदें चिन्हित

नदी में डूबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मांगलिक ने बताया कि गागलहेडी थाना क्षेत्र के बलेली गांव की रहने वाली 50 से ज्यादा महिलाएं, पुरूष और बच्चे जाहरवीर गोगा तीर्थस्थल से ट्रैक्टर—ट्रॉली पर सवार होकर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के रण्डौल गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कराया। मांगलिक ने बताया कि हादसे में घायल छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता तत्काल देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। (एजेंसी)

Up saharanpur big accident tractor trolley fell into river 9 people died 6 injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2023 | 12:37 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Saharanpur
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.