Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वक्फ संपत्तियों की जांच हुई तो राम मंदिर चढ़ावा चोरी भूल जाएंगे… मौलाना रजवी का दावा, आजम खान पर गंभीर आरोप

Waqf Property Scam: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने CM योगी को पत्र लिखकर वक्फ संपत्तियों की जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि अगर वक्फ की निष्पक्ष जांच हुई तो अरबों रुपये का घोटाला सामने आएगा।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 14, 2026 | 04:23 PM

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shahabuddin Razvi On Waqf Board: अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भी बड़ा दावा किया है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अगर सही जांच हो, तो राम मंदिर के डोनेशन की चोरी भुला दी जाएगी और अरबों-खरबों की वक्फ प्रॉपर्टी का घोटाला सामने आ जाएगा।

CM योगी को लिखा पत्र

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मीडिया एजेंसी ANI से बातचीत की। राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मैंने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड दोनों की जांच की मांग की है। सपा को निशाने साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन काल में उसके मेंबरों ने वक्फ की जमीनें बर्बाद कीं।

आजम  खान पर लगाए गंभीर आरोप

4 टर्म के दौरान, आजम खान के पास लगातार माइनॉरिटी अफेयर्स और वक्फ का पोर्टफोलियो रहा। इस दौरान उन्होंने अपने ही साथियों को चेयरपर्सन और मेंबर बनाया। इन मेंबरों और अधिकारियों ने लैंड माफिया और बिल्डरों के साथ मिलकर करोड़ों की जमीन को चंद पैसों में बेच दिया। अगर सही जांच हो, तो राम मंदिर के डोनेशन की चोरी भुला दी जाएगी। इसके बजाय, वक्फ प्रॉपर्टी से जुड़ा न सिर्फ करोड़ों, बल्कि अरबों-खरबों का घोटाला सामने आएगा।

सम्बंधित ख़बरें

‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO

राम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को, विपक्ष को कोई नैतिक हक नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम

सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार

यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी

#WATCH | Bareilly, UP: “If a proper investigation were conducted, the Ram Mandir donation theft would be forgotten, and a scam of billions and trillions worth of Waqf properties would come to light,” says All India Muslim Jamaat National President, Maulana Shahabuddin Razvi… pic.twitter.com/CngTZqJ7jE — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 14, 2026

खालिद रशीद ने बताया बेबुनियाद

शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड में करोड़ों की गड़बड़ी के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के आरोपों पर इस्लामिक सेंटर के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ, मुसलमानों का एक अंदरूनी धार्मिक मामला है। वक्फ बोर्ड के अनुसार, लगभग 90% वक्फ संपत्तियों में मस्जिदें, कब्रिस्तान, दरगाहें और इमामबाड़े शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिदें और कब्रिस्तान कभी खरीदे या बेचे नहीं जाते और न ही दरगाहों पर ऐसा कुछ होता है। इसलिए ऐसे आरोप लगाना बेबुनियाद और बेईमानी है।

Lucknow, Uttar Pradesh: On Maulana Shahabuddin Razvi’s allegations of multi-crore irregularities in the Shia and Sunni Waqf Boards, Islamic Centre Chairman Maulana Khalid Rashid Firangi Mahali says, “Waqf is an internal religious matter of Muslims. According to the Waqf Board,… pic.twitter.com/uiCerJQUp1 — IANS (@ians_india) July 14, 2026

ये भी पढे़ं- कमर्शियल जहाजों पर हमले बंद करो…हॉर्मुज हमले पर भारत सख्त, सुरक्षित समुद्री आवाजाही बहाल करने की मांग

मंत्री दानिश आजाद ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी द्वारा सुन्नी और शिया वक्फ़ बोर्डों पर वक्फ जमीन के मैनेजमेंट में गड़बड़ी का आरोप लगाने पर UP सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, निश्चित रूप से वक्फ संपत्तियों का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय के विकास के लिए किया जाना चाहिए। जो लोग वक्फ संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं, उन्हें हटाया जाएगा और जिन्होंने अतीत में ऐसी संपत्तियां बेची हैं, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ जांच की जाएगी और सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Maulana shahabuddin razvi waqf property scam claims ram mandir donation case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 04:23 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Maulana Shahabuddin Razvi
  • Waqf Board

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.