भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
Uttar Pradesh Power Outage: यूपी में बिजली कटौती पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। गाजियाबाद और मेरठ के दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड किए गए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Uttar Pradesh Power Crisis: उत्तर प्रदेश में इन दिनों बिजली कटौती से लोगों की हाल बेहाल है। पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में लापरवाही और कार्य प्रणाली में अनियमितताओं को लेकर अब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और साथ ही उनको मेरठ मुख्यालय से अटैच करने का आदेश भी दिया गया है।
इसी तरह मेरठ में कार्यरत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर योगेश कुमार को भी सस्पेंड किया गया है। दोनों अधिकारियों पर विभागीय कार्यप्रणाली में लापरवाही और जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर चूक के आरोप लगे हैं।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
विभागीय स्तर पर लिए गए एक्शन को पावर कॉरपोरेशन में जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामलों की गंभीरता से जांच करके आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम
बता दें कि उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों के हालात बिगाड़ दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों लखनऊ, मेरठ, गोंडा, गाजियाबाद और ग्रामीण इलाकों में अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों तक पर नजर आने लगा है। इन दिनों राज्य में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने के बावजूद लंबे-लंबे पावर कट से आम लोगों की हालत खराब हो रही है।
राज्य के कई हिस्सों में कटौती
बिजली कटौती से नाराज कई जगहों पर लोगों के प्रदर्शन और विरोध की तस्वीरें भी सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग देर रात तक बिजली कटौती को लेकर विधायकों और जनप्रतिनिधियों के घरों के बाहर भी विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दिए।
राज्य में बिजली संकट राजनीतिक रूप से भी सरकार के लिए नई चुनौती बन गई है। हाल ही में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हुए बवाल के बाद सरकार ने उन्हें पोस्टपेड में बदल दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी जनता की नाराजगी कम नहीं हो रही है।
यह भी पढे़ं- आजम खान और अब्दुल्ला को लगा बड़ा झटका, दो पैन कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई सजा, अब कितने साल जेल में रहेंगे?
अखिलेश और मायावती ने दागे सवाल
इस पूरे मामले पर अब विपक्ष ने भी जोर-शोर से सवाल उठाया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने राज्य सरकार पर बिजली व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है और इसे पूरी तरह विफल बताया है।
