मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026: लाखों श्रद्धालुओं के लिए 200 से अधिक स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का होगा संचालन
Mudiya Purnima Mela 2026: मुड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेला को लेकर रेलवे और यूपी रोडवेज ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनें और 1000 से ज्यादा बसें संचालित होंगी।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
रेलवे-रोडवेज की विशेष योजना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Guru Purnima Mela Govardhan: आस्था और श्रद्धा के महापर्व मुड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मथुरा के गोवर्धन में आयोजित होने वाले इस विशाल मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस वर्ष भी रेलवे द्वारा 200 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन किया जाएगा।
2025 में चली थी 208 मेला स्पेशल ट्रेनें
पिछले वर्ष 2025 में रेलवे ने मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान 208 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। इसके अलावा करीब 80 ट्रिप मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं तथा लगभग 70 ट्रिप के लिए नियमित ट्रेनों का विस्तार मथुरा जंक्शन तक किया गया था। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेनों में 40 से अधिक अतिरिक्त कोच लगाए गए थे, जबकि मथुरा जंक्शन और गोवर्धन स्टेशन पर 18 अतिरिक्त बुकिंग काउंटर भी खोले गए थे।
रेलवे सूत्रों के अनुसार इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। पिछले वर्ष 25 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने रेल सेवाओं का लाभ उठाया था, ऐसे में इस बार रेलवे अपनी तैयारियों को और व्यापक बनाने में जुट गया है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Link Expressway: यूपी के 56 गांवों से गुजरेगा 74 किमी नया रूट, एनसीआर को मिलेगी नई रफ्तार
यूपी में भारी बारिश से मचा हाहाकार, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा देने को कहा
अखिलेश यादव से मिलने का ‘रेट कार्ड’ लीक, राजभर ने खोली सपा की पोल, कार्यकर्ताओं ने खुद बताया सच! मचा बवाल
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
एक हजार से अधिक विशेष बसें संचालित की जाएंगी
वहीं दूसरी ओर यूपी रोडवेज ने भी मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर कमर कस ली है। आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि इस बार मेले के लिए एक हजार से अधिक विशेष बसें संचालित की जाएंगी। इसके लिए आगरा मंडल के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों से भी बसों की मांग की गई है।
उन्होंने बताया कि बसों के साथ रोडवेज अधिकारियों की भी विशेष तैनाती रहेगी। मेले के दौरान सचल दस्ते सक्रिय रहेंगे और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट पर विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें- बिहार में पेंशन उत्सव: मुजफ्फरपुर के 4 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिली बढ़ी हुई पेंशन; यहां चेक करें स्टेटस
क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार पिछले वर्ष रोडवेज को मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान लगभग 5 करोड़ रुपये की आय हुई थी। इस बार एक हजार से अधिक बसों के संचालन के चलते आय का यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग लगभग 30 से 40 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है और इसी क्षेत्र में बसों का संचालन धीरे-धीरे और नियंत्रित गति से किया जाता है। रोडवेज अधिकारियों को उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार व्यवस्थाएं अधिक बेहतर होंगी और श्रद्धालुओं की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
