Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में भारी बारिश से मचा हाहाकार, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा देने को कहा

Heavy Rainfall In Uttar Pradesh: यूपी में भारी बारिश से कई जिलों में हालात खराब हैं। CM योगी ने अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने और प्रभावित लोगों को 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 10, 2026 | 11:51 AM

योगी आदित्यनाथ ने बारिश से पिड़ित के लिए की मुआवजे का घोषणा (सोर्स-सोशल मिडीया)

Follow Us
Follow Us:

CM Yogi Orders Compensation For Rain Affected Families: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश, आकाशीय बिजली और जलभराव के कारण कई लोगों की मौत हुई है, जबकि पशुधन और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

CM योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे खुद मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों से संवाद करें और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराएं।

सीएम योगी ने कहा कि बारिश से प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नुकसान का आकलन कर 24 घंटे के भीतर पात्र लोगों को मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

सम्बंधित ख़बरें

अखिलेश यादव से मिलने का ‘रेट कार्ड’ लीक, राजभर ने खोली सपा की पोल, कार्यकर्ताओं ने खुद बताया सच! मचा बवाल

दिल्ली-NCR में बारिश का असर, AQI पहले से बेहतर, कई इलाकों में पानी भरने से परेशानी

‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO

गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO

बारिश से कई जिलों में मौतें, संत कबीर नगर में दो महिलाओं की गई जान

राज्य में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार संत कबीर नगर, कुशीनगर, बुलंदशहर, शामली और गाजियाबाद में बारिश से संबंधित हादसे सामने आए हैं।

संत कबीर नगर में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हुई। अधिकारियों के मुताबिक मेहदावल तहसील के कात्या गांव की 17 वर्षीय चांदनी और प्रतापपुर गांव की 60 वर्षीय वर्षाना की खेत में काम करने के दौरान बिजली गिरने से जान चली गई। प्रशासन ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कुशीनगर में बिजली गिरने से किशोर की मौत

कुशीनगर के विशनपुरा थाना क्षेत्र के थडीभर गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय राहुल कुमार खेत की मेड़ पर खड़ा था, तभी बिजली गिरने से उसकी जान चली गई।

परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। प्रशासन की ओर से नियमानुसार सहायता देने की बात कही गई है।

बुलंदशहर में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत

भारी बारिश का असर बुलंदशहर में भी देखने को मिला। खुर्जा के मूंडाखेड़ा गांव में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों के अनुसार हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। खाली प्लॉट के किनारे बने अस्थायी तंबुओं में रह रहे छह लोग मलबे में दब गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

शामली और गाजियाबाद में भी हादसे

शामली जिले के थानाभवन कस्बे में बारिश के दौरान टिन शेड की दीवार गिरने से 49 वर्षीय शाहिद की मौत हो गई। हादसे में उनके दो बेटे अमन (17) और नौमान (15) गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में तीन वर्षीय बच्ची पल्लवी की पानी से भरे नाले में गिरने से मौत हो गई। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को नियमों के अनुसार सहायता और मुआवजा देने की बात कही है।

11 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं जैसे जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

गाजियाबाद में जलभराव, सड़क धंसने से बढ़ी परेशानी

भारी बारिश के कारण गाजियाबाद में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और सड़क धंसने जैसी समस्याएं सामने आई हैं।

वसुंधरा सेक्टर-13 में निर्माणाधीन बेसमेंट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वहां खड़ी कार और स्कूटर गड्ढे में गिर गए। इसके अलावा बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हुआ।

यह भी पढ़ें School Closed: भारी बारिश के चलते कई जिलों में 12वीं तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश

नोएडा और प्रयागराज में भी पानी-पानी हुए इलाके

नोएडा के कई क्षेत्रों में बारिश के बाद घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के कारण कई वाहन खराब हुए और लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। सेक्टर-33 स्थित परिवहन विभाग का कार्यालय भी पानी से प्रभावित हुआ।

प्रयागराज में सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन और महिला थाने में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वहीं मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया, जिससे 20 बकरियों की मौत हो गई।

बारिश से राहत और परेशानी दोनों की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन लगातार प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में जुटा है।

Up heavy rain alert yogi adityanath compensation waterlogging weather update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 11:51 AM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Heavy Rains
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.