-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Politics Congress Suffers Major Blow Before Elections Naseemuddin Siddiqui Resigns
UP में चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका: बड़े मुस्लिम नेता ने कहा टाटा बाय-बाय, कभी कहा जाता था मिनी CM
- Written By: अभिषेक सिंह
UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nasimuddin Siddiqui Resignation: उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सूबे में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसका असर 2027 विधानसभा चुनावों पर भी हो सकता है। यही वजह है कि उनके इस्तीफे ने यूपी का सियासी पारा चढ़ा दिया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के साथ-साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अपना इस्तीफा प्रेषित किया है। उनके साथ कई अन्य समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है।
कांग्रेस के लिए झटका क्यों है इस्तीफा?
सिद्दीकी के इस्तीफे को उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में कांग्रेस के लिए एक बड़े सियासी झटके के रूप में देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के इस्तीफे से कांग्रेस को जो मुस्लिम वोट मिल रहे हैं उनमें कमी आएगी। यही वजह है कि पार्टी वरिष्ठ नेता सिद्दीकी से संपर्क साधने और उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। सूत्रों की माने तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी उन्हें मनाने के लिए उनके आवास पर जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पंकजा मुंडे को कांग्रेस का खुला ऑफर, विजय वडेट्टीवार बोले- भाजपा छोड़ें, हम बनाएंगे पहली OBC महिला मुख्यमंत्री
E-20 ईंधन के विरोध में नितिन गडकरी के घर पर NSUI-यूथ कांग्रेस का मार्च, बैरिकेड्स तोड़े; कई कार्यकर्ता डिटेन
दूध से पैर धुलवाने वाले वीडियो पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने बताया इसे कांग्रेस की विचारधारा
दतिया उपचुनाव: 10वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 10,842 वोट पहुंची, भोपाल कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने क्यों छोड़ी पार्टी?
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इस्तीफे के पत्र में किसी स्पष्ट वजह का उल्लेख नहीं किया है। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि वे लंबे समय से शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे थे और खुद को पार्टी में साइडलाइन महसूस कर रहे थे। जिसके बाद अब उन्होंने अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस से इस्तीफा दिया है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस से मतभेद पर शशि थरूर ने तोड़ी चुप्पी, दोहराया जवाहरलाल नेहरू वाला सवाल; अब थमेगा या और बढ़ेगा बवाल?
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपने बयान में कहा कि वह कांग्रेस में अपने सभी साथियों के साथ इसलिए शामिल हुए थे कि जातिवाद और संप्रदायवाद के साथ हो रहे अन्याय की लड़ाई लड़ी जा सके लेकिन कांग्रेस में रह कर वह यह लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ इस्तीफा देने वाले सभी लोगों से मशविरा किया जा रहा है। जिस तरफ सहमति बनेगी उसी दल के साथ मिलकर आगे जनता की लड़ाई लड़ी जाएगी।
अब किस पार्टी में जाएंगे नसीमुद्दीन?
दूसरी तरफ राजनैतिक हलकों में चर्चा है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से अपनी पुरानी पार्टी का रुख कर सकते हैं। गौरतलब है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहले राज्य की मायावती सरकार में मंत्री रह चुके हैं। तब सियासी हलकों में उन्हें मिनी सीएम कहा जाता था। हालांकि साल 2017 में बसपा सुप्रीमो ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
Up politics congress suffers major blow before elections naseemuddin siddiqui resigns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chartered Accountant Guide: 12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए फाउंडेशन से फाइनल तक का पूरा प्रोसेस
Aug 03, 2026 | 05:26 PMछगन भुजबल को पालक मंत्री बनाओ… NCP के यूथ विंग ने चौक में लगाया बैनर, बारिश के बीच बढ़ा नासिक का सियासी पारा
Aug 03, 2026 | 05:22 PMMumbai Metro Line 9: दहिसर-मीरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, 2-3 महीने में पूरी मेट्रो लाइन-9 पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Aug 03, 2026 | 05:21 PMश्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
Aug 03, 2026 | 05:21 PMपंकजा मुंडे को कांग्रेस का खुला ऑफर, विजय वडेट्टीवार बोले- भाजपा छोड़ें, हम बनाएंगे पहली OBC महिला मुख्यमंत्री
Aug 03, 2026 | 05:19 PMमानसून सत्र के पहले दिन विधायक आलम बदी को अर्पित की श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने 21 पूर्व सदस्यों को भी किया नमन
Aug 03, 2026 | 05:17 PMमेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
Aug 03, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













