UP Politics: 'ससुराल वालों को कतई...', आकाश आनंद ने मांगी बुआ मायावती से माफी, पार्टी में वापस लेने की लगाई गुहार

अंत में आकाश आनंद ने कहा कि आदरणीया बहन जी से अपील है कि वे मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे पुन: पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जाए, इसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा।
UP Politics: 'ससुराल वालों को कतई...', आकाश आनंद ने मांगी बुआ मायावती से माफी, पार्टी में वापस लेने की लगाई गुहार
आकाश आनंद ने मांगी मायावती से माफी (कॉन्सेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनैतिक हल्के से इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है। यहां बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने आखिरकार बुआ मायावती के सामने घुटने टेक दिए हैं। आकाश ने एक्स पर एक थ्रेड पोस्ट करते हुए अपनी गलतियों की लिए माफी मांगी है साथ ही आगे उन्हे न दोहराने की बात कही है।

जी हां! पिछले तकरीबन दो महीनों से बसपा में चल रही पारिवारिक कलह का पटाक्षेप होने वाला है। क्योंकि मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने अपनी गलतियों को स्वीकारते हुए उनसे माफी मांग ली है। साथ ही पार्टी में वापस लेने की गुहार लगाई है। जिसके बाद अब यह माना जा रहा है कि बसपा सुप्रीमों उनकी शक्तियां बहाल कर देंगी।

आकाश आनंद ने मांगी माफी

आकाश आनंद ने रविवार को एक्स पर एक थ्रेड पोस्ट करते हुए लिका कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी की चार बार रही सीएम एवं कई बार लोकसभा व राज्यसभा की सांसद रहीं आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी को मैं अपना दिल से एकमात्र राजनीतिक गुरू व आदर्श मानता हूं।

'ससुराल वालों को बाधा नहीं बनने दूंगा'

आकाश ने आगे लिखा कि आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों को व खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा। इसके साथ ही आकाश आनंद ने अपने पिछले कुछ दिनों में किए गए ट्वीट्स के लिए भी माफी मांगी है।

किसी रिश्तेदार से नहीं लूंगा सलाह: आकाश

बसपा के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक ने आगे लिखा कि कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्ववीट के लिए भी क्षामा मांगता हूं जिसकी वजह से आदरणीया बहन जी ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि आगे से इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा।

'बहनजी के निर्देशों का करूंगा पालन'

थ्रेड के तीसरे पोस्टे में आकाश आनंद ने लिखा कि मैं सिर्फ आदरणीय बहन जी के दिए गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा। तथा पार्टी में अपने से बड़ों की व पुराने लोगों की भी पूरी इज्जत करूंगा और उनके अनुभवों से भी काफी कुछ सीखूंगा।

पार्टी में वापस लेने की लगाई गुहार

अंत में आकाश आनंद ने कहा कि आदरणीया बहन जी से अपील है कि वे मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे पुन: पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जाए, इसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा। साथ ही अब मैं आगे ऐसी कोई भी गलती नहीं करूंगा, जिससे पार्टी व आदरणीया बहन जी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुंचे।

आपको बता दें कि कुछ कारणों के चलते दो महीनें पहले बसपा सुप्रीमों ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिसके बाद आकाश आनंद अपने ससुर की तरफदारी करते हुए नजर आए थे। जिसके चलते बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें सभी पदों से हटाते हुए पार्टी से बाहर कर दिया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com