- Hindi News »
- Special Coverage »
- Strange Duty Of Rampur Police Searches For Buffalo Dog Or Mare
रामपुर पुलिस की अजीब ड्यूटी, खोजती है भैंस, कुत्ता या घोड़ी
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस अपराधियों की खोज और धरपकड़ करती है जबकि यूपी के रामपुर के पुलिस कर्मियों को कभी भैंस तो कभी पालतू कुत्ते या घोड़ी की खोज करनी पड़ती है. आपको याद होगा कि जब यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब तत्कालीन केबिनेट मंत्री आजम खान की 7 भैसें पसियापुर डेयरी से चोरी चली गई थीं.
इस भैंस चोरी के मामले में 3 पुलिस वाले सस्पेंड कर दिए गए थे. जल्दी ही इन भैंसों को खोज निकाला गया था. इसके अलावा वहां डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमित किशोर का कुत्ता गुम हो गया था. उसे भी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तत्परता से खोज निकाला. अब बरेली जिला कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नाजिश खान की सफेद चेहरे वाली काली घोड़ी गुम हो गई है. रामपुर की पुलिस उसकी खोजबीन में एड़ी- चोटी का जोर लगा रही है.’’
सम्बंधित ख़बरें
अमेजन इंडिया की कर्मचारी ने मेहंदी में बनवाया कंपनी का स्माइल लोगो, ऑफिस लव स्टोरी बनी शादी
राजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?
BMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर
वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में…IPL के लिए उठाया बड़ा कदम, पिता बोले- फिलहाल अभी ये जरूरी
हमने कहा, ‘‘पुलिस को यही करना बाकी रह गया था. यदि वह नेता और अफसरों की भैंस, कुत्ते और घोड़ी ढूंढती फिरेगी तो बाकी काम क्या कर पाएगी? पुलिस के लिए इंसान ज्यादा कीमती हैं या पशु?’’ पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज मवेशियों की कीमत कम मत आंकिए. हैदराबाद के पशु मेले में हरियाणा से ‘बाहुबलि’ भैंसे नामक लाया गया है जो 7.5 फीट ऊंचा, 18 फीट लंबा और 2000 किलो वजनी है. इसे रोज 25 लीटर दूध, 30 अंडे और 3 किलो मेवा की खुराक दी जाती है. हर सप्ताह उसे 2 बोतल स्काच व्हिस्की पिलाई जाती है. उसकी बादाम के तेल से मालिश की जाती है. ऐसे ही ‘लव राणा’ नामक भैंसे की खुराक पर रोज 7,000 से 8,000 रुपए खर्च किए जाते हैं.
हमने कहा, ‘‘भैंसा यमराज का वाहन है. लोग उसकी सेवा कर पुण्य कमा रहे हैं. हमारे शास्त्रों और पुराणों में गाय का ही उल्लेख ज्यादा मिलता है. कहा जाता है कि भारत में यूनानी अपने साथ भैंस लेकर आए. भैंस को पानी और कीचड़ में रहना अच्छा लगता है. भैंस खो जाए तो वहीं मिलेगी और घोड़ी खो जाए तो चने के खेत में मिलेगी. भैंस को लेकर कहावत है- भैंस के आगे बीन बजाई, वह बैठी पगुराई!’’
Strange duty of rampur police searches for buffalo dog or mare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेजन इंडिया की कर्मचारी ने मेहंदी में बनवाया कंपनी का स्माइल लोगो, ऑफिस लव स्टोरी बनी शादी
Feb 16, 2026 | 06:06 PMराजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?
Feb 16, 2026 | 06:04 PMBMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर
Feb 16, 2026 | 06:00 PMवैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में…IPL के लिए उठाया बड़ा कदम, पिता बोले- फिलहाल अभी ये जरूरी
Feb 16, 2026 | 05:57 PMपुरी बीच पर सुदर्शन पटनायक की अनोखी सैंड आर्ट, 17 हजार रुद्राक्ष और 500 शिवलिंग से रचा शिव समर्पण
Feb 16, 2026 | 05:55 PM15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर
Feb 16, 2026 | 05:54 PMकिन्नर गुटों में छिड़ा खूनी संघर्ष, जबरन धर्मांतरण और अवैध वसूली के आरोपों से गरमाया नासिक का माहौल
Feb 16, 2026 | 05:51 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM










