UP Police Recruitment 2026: 1 लाख पदों पर भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
UP Police Recruitment : उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्तियों का ऐलान किया है। इस फैसले से युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।
- Written By: हितेश तिवारी
यूपी पुलिस भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
UP Police Vacancy 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि यूपी पुलिस में करीब 1 लाख नए पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह घोषणा लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई, जहां उन्होंने बताया कि पुलिस और उससे जुड़े विभागों में बड़े स्तर पर भर्तियां की जाएंगी। इस फैसले का उद्देश्य न सिर्फ युवाओं को रोजगार देना है, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना भी है।
सीएम योगी का ऐलान यूपी पुलिस में निकलेगी 1 लाख भर्ती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि हाल ही में 57 हजार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती पूरी हो चुकी है और चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग जिलों में तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस दूरसंचार विभाग में 936 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
6 ड्रैगन लाइटें और लाउडस्पीकर…मुरादाबाद पुलिस की इस शिवमय गाड़ी की क्यों हो रही है इतनी चर्चा?
चोरी करना पाप है…2.5 साल से फरार ₹20,000 के इनामी बदमाश का कानपुर पुलिस ने सड़क पर निकला जुलूस, देखें VIDEO
देश में गाली देना कब से अपराध हो गया? PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रुचिका के बचाव में उतरे सौरव दास
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
वहीं 41 हजार से ज्यादा होमगार्ड पदों के लिए लिखित परीक्षा भी कराई जा चुकी है। सरकार का कहना है कि सिविल पुलिस, सब-इंस्पेक्टर और अन्य इकाइयों में भी भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है, जिससे आने वाले समय में और ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
ये खबर भी पढ़ें : RBI Grade B Recruitment 2026: 60 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
अब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट के आधार पर होगी
सरकार ने साफ किया है कि अब भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नौकरी पाने के लिए किसी तरह की सिफारिश या पैसे की जरूरत नहीं है।
पिछले कुछ वर्षों में भर्ती और ट्रेनिंग सिस्टम में सुधार किए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को एक साथ ट्रेनिंग देना संभव हो गया है। इससे भर्ती प्रक्रिया तेज होगी और युवाओं को जल्द नियुक्ति मिल सकेगी।
