UP PCS Transfer: यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 8 ADM और 5 SDM के बदले गए कार्यक्षेत्र

UP PCS Transfer List: योगी सरकार ने 14 PCS अधिकारियों का तबादला किया है। सूची में आठ ADM और पांच SDM समेत कई अधिकारी शामिल हैं। झांसी, आजमगढ़, रायबरेली, प्रयागराज में नई तैनाती के आदेश जारी किए गए।
UP PCS Officer Transfer 2026: 14 PCS Officers Transferred, 8 ADMs and 5 SDMs Among Those Affected
तबादले(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

UP PCS Officer Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चला है। यूपी की योगी सरकार ने गुरुवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ एडीएम, पांच एसडीएम समेत 14 पीसीएस अफसरों का तबादले का आदेश दिया है। इसके अलावा दो अपर नगर आयुक्त व एक सहायक नगर आयुक्त का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

शासन की ओर से जारी तबादले के मुताबिक झांसी के एडीएम शिव प्रताप शुक्ल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी विशेष कार्याधिकारी, आजमगढ़ एडीएम संजय चावला को एडीएम (प्रशासन) झांसी, एडीएम रायबरेली रहे सिद्धार्थ को एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़, एसडीएम गोंडा अशोक कुमार गुप्ता को रायबरेली का अपर जिलाधिकारी, लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त विकास सिंह को एसडीएम गोंडा, प्रयागराज अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार शुक्ला अपर जिलाधिकारी आजमगढ़, उन्नाव के एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह को अपर नगर आयुक्त प्रयागराज, अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर गौरव श्रीवास्तव को मुख्य निवाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।

UP PCS Officer Transfer 2026: 14 PCS Officers Transferred, 8 ADMs and 5 SDMs Among Those Affected
यूपी की MLC वोटर लिस्ट में गड़बड़ी! किसी का नाम 'राम ने यादव को मारा' तो कोई 'मोहम्मद पागल रेहान'

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) इटावा संदीप कुमार श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी, जालौन एसडीएम मनोज प्रकाश को इटावा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), लखनऊ एसडीएम अंकित शुक्ला को कानपुर देहात का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़ अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर देहात, प्रयागराज एसडीएम आत्मस्वरूप श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहारनपुर और अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ अभिनव रंजन श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com