यूपी की MLC वोटर लिस्ट में गड़बड़ी! किसी का नाम 'राम ने यादव को मारा' तो कोई 'मोहम्मद पागल रेहान'

UP Viral MLC Voter List: यूपी की इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम दर्ज होने की पुष्टि हुई है। निर्वाचन आयोग ने जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
viral voter list
यूपी की MLC वोटर लिस्ट में गड़बड़ीSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ियों की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई।

  • वायरल सूची में 'मोहम्मद पागल रेहान' और 'राम ने यादव को मारा' जैसे नाम दर्ज होने के दावे हैं।

  • यूपी की सभी 11 एमएलसी सीटों की मतदाता सूचियों की जांच की जा रही है।

MLC Voter List Viral: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की मतदाता सूची में गड़बड़ियों के बाद अब विधान परिषद (एमएलसी) की मतदाता सूची में भी खामियों की पुष्टि हुई है। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम दर्ज होने की शिकायतें जांच में सही पाई गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देश पर झांसी मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है। अब मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की तैयारी है।

इस बीच, प्रदेश की सभी 11 एमएलसी सीटों की मतदाता सूचियों की भी जांच की जा रही है। इससे पहले बुधवार को पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। वहां दो एसडीएम समेत तीन लोगों को चुनावी प्रक्रिया से हटाने के साथ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

आधी रात को निर्वाचन आयोग ने लिया संज्ञान

बुधवार शाम इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की कथित गड़बड़ियों वाली मतदाता सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने रात करीब डेढ़ बजे मामले का संज्ञान लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने तत्काल जांच के आदेश देते हुए दोपहर तक रिपोर्ट मांगी।

निर्देश मिलने के बाद झांसी मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने जांच शुरू की। गुरुवार दोपहर तक जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप दी गई। रिपोर्ट में मतदाता सूची में इस तरह की गड़बड़ियों की पुष्टि की गई। मंडलायुक्त ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्हें शुक्रवार तक कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

viral voter list
यूपी MLC चुनाव: 11 सीटों पर भाजपा-सपा में मुकाबला, विधानसभा चुनाव से पहले सियासी प्रतिष्ठा दांव पर

मतदाता सूची में दर्ज मिले अजीबोगरीब नाम

सोशल मीडिया पर वायरल सूची में कुछ मतदाताओं के नाम तो कुछ के पिता के नाम असामान्य बताए गए हैं। वायरल सूची के अनुसार, भाग संख्या 81 के क्रमांक 696 पर नरेंद्र यादव के पिता का नाम 'बीकाम' दर्ज है। भाग संख्या 15 के क्रमांक 82 पर मतदाता का नाम 'मोहम्मद पागल रेहान' और पिता का नाम मोहम्मद हाशिम बताया गया है। वहीं, भाग संख्या 189 के क्रमांक 1034 पर 'मूर्ख काली देवी' नाम दर्ज होने का दावा किया गया है।

viral voter list
आगरा में MLC चुनाव: मंडी समिति से मतदान केंद्रों के लिए रवाना पोलिंग पार्टियां, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

'इरफान अली ने कहा' और 'टक्कर मारना' जैसे नाम

वायरल सूची में कुछ ऐसे नाम भी बताए गए हैं, जो पहली नजर में टाइपिंग या अनुवाद संबंधी गलती की ओर इशारा करते हैं। भाग संख्या 9 के क्रमांक 119 पर मतदाता का नाम 'इरफान अली ने कहा' और भाग संख्या 2 के क्रमांक 1205 पर 'फैज अब्बास ने कहा' दर्ज होने का दावा किया गया है। इसी तरह भाग संख्या 252 के क्रमांक 566 पर 'खालिद अली ने कहा' नाम होने की बात सामने आई है।

भाग संख्या 69 के क्रमांक 351 पर मतदाता और उनके पिता, दोनों का नाम 'टक्कर मारना' दर्ज होने का दावा किया गया है। वहीं, भाग संख्या 72 के क्रमांक 415 पर मतदाता का नाम 'राम ने यादव को मारा' और पिता का नाम 'मूर्ख चंद यादव' बताया गया है। भाग संख्या 133 के क्रमांक 768 पर रवि शर्मा के पिता का नाम 'राम ने शर्मा को मारा' दर्ज होने की बात कही गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com