UP News: भांजे के प्यार में मामी गिरफ्तार, मामा ने किया चौंकाने वाला काम

Siddharthnagar News: यूपी के सिद्धार्थनगर में एक महिला को शादी के 25 साल बाद अपने 25 साल के भांजे से प्यार हो गया। दोनों ने चुपचाप कोर्ट मैरिज भी कर ली, लेकिन जब खुलासा हुआ तो बवाल हो गया।
SiddharthNagar Love with nephew
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UP Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला को शादी के 25 साल बाद अपने 25 साल के भांजे से प्यार हो गया। बिना किसी को बताए दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों साथ रहने भी लगे। बाद में जब बवाल हुआ तो पंचायत हुई। इसमें महिला के पति ने बड़ा दिल दिखाते हुए पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी।

मामला सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की शादी करीब 25 साल पहले पास के ही गांव की एक लड़की से हुई थी। शुरुआती सालों में सब कुछ सामान्य रहा। दोनों के चार बच्चे हैं, दो बेटियां और दो बेटे। बड़ी बेटी 20 साल और दूसरी 18 साल की है। जबकि बड़ा बेटा 17 और छोटा 10 साल का है।

कैसे परवान चढ़ा इश्क

पति अक्सर काम की तलाश में घर से बाहर रहता था। इसी बीच उसके रिश्ते के एक भांजे का उसके घर आना-जाना बढ़ गया। भांजे की उम्र 25 साल बताई जा रही है। धीरे-धीरे बातचीत ने नज़दीकियों का रूप ले लिया और फिर दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

2024 में हुई कोर्ट मैरिज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ष 2024 में महिला ने अपने प्रेमी भांजे से कोर्ट मैरिज कर ली। वह अपने चार बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पति ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई और प्रशासन से मदद मांगी। कुछ समय बाद महिला वापस लौट आई और प्रेमी को छोड़कर पति के साथ रहने लगी।

प्रेमी ने दर्ज कराई शिकायत

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। प्रेमी युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि महिला अब उसके साथ नहीं रहना चाहती, जबकि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके कुछ दिन बाद महिला एक बार फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई। रविवार को यह प्रकरण एक बार फिर चर्चा में तब आया जब महिला अपने प्रेमी के साथ गांव लौटी और गांव में खुले स्थान पर पंचायत हुई।

पति ने दिखाया बड़ा दिल

इस पंचायत में गांव के बुजुर्ग, रिश्तेदार भी मौजूद रहे। जहां महिला ने साफ शब्दों में कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसने कोर्ट मैरिज के कागज भी दिखाए। महिला ने कहा कि वह अपने फैसले पर पूरी तरह अडिग है और किसी दबाव में नहीं है।

महिला के पति ने समाज की परंपराओं और व्यक्तिगत भावनाओं से ऊपर उठकर यह फैसला लिया। उसने पंचायत के सामने सहमति जताई कि अगर उसकी पत्नी अब अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है, तो उसे रोकने का कोई अधिकार नहीं है।

क्या बोले थाना प्रभारी?

भवानीगंज थाना प्रभारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि महिला ने खुद थाने आकर स्पष्ट किया कि उसने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है और अब उसके साथ रहना चाहती है। थाने में दस्तावेजों की जाँच के बाद महिला को जाने दिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com