-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Muslim Connect Operation Sindoor Celebration Bjp Campaign
UP में दरगाहों-मस्जिदों के बाहर जश्न और चौपालें, ऑपरेशन सिंदूर की जीत का जश्न अब नए अंदाज में
- Written By: सौरभ शर्मा
UP में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अब भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा 11 जून से धार्मिक स्थलों के बाहर चौपाल लगाएगा, संविधान बांटेगा, साथ ही मदरसों में योग और मुस्लिम सम्मेलन होगा।

दरगाहों-मस्जिदों के बाहर अल्पसंख्यक मोर्चा 11 जून से चौपालों का आयोजन करेगा (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब धार्मिक स्थलों के बाहर भाजपा का नया अभियान दिखाई देगा, जहां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव मनाया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा 11 जून से चौपालों का आयोजन करेगा, जिसमें संविधान की पुस्तकें वितरित की जाएंगी और केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी दी जाएगी। 12 जून को लखनऊ से ‘मोदी के साथ मुसलमान’ विषय पर सम्मेलन की शुरुआत होगी। इन कार्यक्रमों के जरिए भाजपा मुस्लिम बुद्धिजीवियों, युवाओं और समाजसेवियों को जोड़ने की कोशिश करेगी। खास बात यह है कि इस बार मदरसों और धार्मिक स्थलों को भी इस संवाद में शामिल किया जा रहा है।
अभियान के तहत न सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय से संवाद किया जाएगा, बल्कि योग दिवस जैसे आयोजनों में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 21 जून को योग दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मदरसों में योगाभ्यास होगा, जिसमें शिक्षक, छात्र और स्थानीय लोग भाग लेंगे। इस पूरी पहल का मकसद है कि सरकार की योजनाओं और सुरक्षाबलों की उपलब्धियों को सीधे समाज के हर तबके तक पहुंचाया जाए।
धार्मिक स्थलों के बाहर संवाद का नया प्रयोग
राज्य भर में दरगाहों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और चर्चों के बाहर आयोजित होने वाली चौपालों में भाजपा केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को लेकर चर्चा करेगी। इन चौपालों में संविधान की पुस्तकें भी बांटी जाएंगी, ताकि अल्पसंख्यक समाज को संवैधानिक अधिकारों और सरकार की रीति-नीति से अवगत कराया जा सके। यह पहल 11 जून से शुरू होकर प्रदेश के हर जिले में पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
सम्मेलनों और योग दिवस के जरिए संवाद को मजबूती
12 जून को लखनऊ में ‘मोदी के साथ मुसलमान’ विषय पर सम्मेलन के साथ इस अभियान की शुरुआत होगी। यहां मदरसों के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया जाएगा और शहीद जवानों के परिवारों को भी मंच पर आमंत्रित किया जाएगा। वहीं 21 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों के मदरसों में योग अभ्यास कराया जाएगा, जिससे यह संदेश जाए कि राष्ट्र के विकास और स्वास्थ्य अभियानों में सभी समुदायों की भागीदारी अहम है।
Up muslim connect operation sindoor celebration bjp campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














