-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Congress Expels Digvijay Singh Brother For Calling Rahul Gandhi Immature
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को दिया बड़ा झटका! भाई को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, राहुल गांधी को कहा था अपरिपक्व
- Written By: अभिषेक सिंह
कांग्रेस की अनुशासन समिति ने हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लक्ष्मण सिंह को हटाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद उन्हें आज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

दिग्विजय सिंह व लक्ष्मण सिंह (डिजाइन फोटो)
भोपाल: कांग्रेस ने सख्त कदम उठाते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लक्ष्मण सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के बेहद वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई हैं। पार्टी की अनुशासन समिति के सचिव तारिक अनवर ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है।
पत्र में कहा गया है कि लक्ष्मण सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं और इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। कांग्रेस की अनुशासन समिति ने हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लक्ष्मण सिंह को हटाने का प्रस्ताव भेजा था। लक्ष्मण सिंह ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आलोचना की थी और विवादित टिप्पणी भी की थी।
Congress President Mallikarjun Kharge has expelled Laxman Singh, Former MLA, Madhya Pradesh, from the primary membership of the party for a period of six years due to his anti-party activities. pic.twitter.com/G8jBZBqVQx — ANI (@ANI) June 11, 2025
क्या बोले थे लक्ष्मण सिंह?
पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा था, “राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा अपरिपक्व हैं। देश उनकी अपरिपक्वता का खामियाजा भुगत रहा है।” उन्होंने यह भी कहा था, रॉबर्ट वाड्रा राहुल जी के जीजा हैं। उन्होंने कहा कि हमला इसलिए हुआ क्योंकि मुसलमानों को सड़कों पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है। हम कब तक ऐसी बचकानी हरकतें बर्दाश्त करेंगे? राहुल गांधी को बोलने से पहले सोचना चाहिए, वह विपक्ष के नेता हैं।
‘उमर अब्दुल्ला के आतंकवादियों से संबंध’
लक्ष्मण सिंह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आतंकवादियों से संबंध हैं। लक्ष्मण सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उमर अब्दुल्ला सरकार को दिया गया समर्थन वापस लेने की मांग की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
छह साल पुराने चर्चित शिवानी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या कर कोबरा से कटवाया था शव
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
राजा रघुवंशी हत्याकांड: क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस, सोनम और अन्य आरोपियों को ले जाएगी घटनास्थल
इसके बाद लक्ष्मण सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। तारिक अनवर ने 9 मई को लक्ष्मण सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि आपके बयानों से कांग्रेस की छवि और गरिमा को गंभीर नुकसान पहुंचा है और आपके हालिया बयान ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं।
Congress expels digvijay singh brother for calling rahul gandhi immature
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













