UP IPS Transfer: यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, योगी सरकार ने गोरखपुर समेत 11 जिलों के SSP-SP बदले
UP IPS Transfer: यूपी में 24 आईपीएस अफसर और 11 जिलों के बदले पुलिस कप्तान बदले गए है. सरकार ने जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, मेरठ के एसएसपी बदल दिए है। वहीं अमेठी, पीलीभीत के एसपी बदले गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
CM योगी (Image- Social Media)
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादले में डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी के साथ-साथ 11 जिलों के एसपी/एसएसपी भी शामिल हैं। संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को गौतमबुद्ध नगर का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
इस फेरबदल के तहत जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर और मेरठ के एसएसपी बदले गए हैं, जबकि अमेठी, पीलीभीत, रायबरेली, मिर्जापुर, बस्ती और लखीमपुर खीरी के एसपी बदले गए हैं। 1994 बैच के आईपीएस सुजीत पांडेय को डीजी फायर सर्विसेज नियुक्त किया गया है, वहीं 2001 बैच के आईपीएस प्रवीण कुमार को एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमेन वर्मा को अयोध्या रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
जानें किसे कहां मिली तैनाती
पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ सुजीत पांडेय को डीजी फायर सर्विसेज बनाया गया है। प्रवीण कुमार को एडीजी लखनऊ जोन के पद पर तैनात किया गया है। के. एस. इमानुएल को पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू से डीजीपी का जीएसओ नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार सिंह को आईजी डॉ. अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
लखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
आईपीएस अधिकारी आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट बनाया गया है, जबकि राजकरण नैय्यर को अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है। सोमेन वर्मा को पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से डीआईजी अयोध्या रेंज भेजा गया है। संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया है।
डॉ. कौस्तुभ एसएसपी गोरखपुर नियुक्त
अभिषेक यादव को डीआईजी एटीएस लखनऊ, आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस महानिरीक्षक सहारनपुर से डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। प्रताप गोपेंद्र यादव को डीआईजी यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। कुंवर अनुपम सिंह को एसपी जौनपुर नियुक्त किया गया है।
डॉ. ख्याति गर्ग को सेनानायक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से एसपी लखीमपुर खीरी बनाया गया है। यशवीर सिंह को एसपी बस्ती, चारू निगम को एसपी सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अभिनंदन को एसएसपी सहारनपुर और डॉ. कौस्तुभ को एसएसपी गोरखपुर नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- राज्यसभा में आज PM मोदी का महा-संबोधन, भाषण से पहले विपक्ष ने बनाई ये रणनीति
अविनाश पांडे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बनाया गया है। अपर्णा रजत कौशिक को एसपी मिर्जापुर, रवि कुमार को एसपी रायबरेली और सुकीर्ति माधव को क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा से एसपी पीलीभीत भेजा गया है। आईपीएस सर्वानन टी. को एसपी अमेठी बनाया गया है, जबकि अनुकृति शर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
