UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, रिंकू सिंह राही की हुई वापसी, देखें पूरी लिस्ट
UP Administrative Reshuffle News: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। चर्चित अधिकारी रिंकू सिंह राही को जालौन की जिम्मेदारी दी गई है।
- Written By: अमन मौर्या
योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
UP Administrative Reshuffle List 2026: उत्तर प्रदेश में रविवार की देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसके तहत राज्य के 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इसमें जौनपुर, मऊ, महराजगंज, देवरिया, फिरोजाबाद, संभल, मुरादाबाद, और प्रतापगढ़ सहित आठ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नई सूची के अनुसार, सैमुअल पाल एन को जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। मधुसूदन हुल्गी को देवरिया भेजा गया है। आनंद वर्धन को मऊ, गौरव सिंह सोगरवाल को महराजगंज जिले में तैनाती मिली है।
इसी प्रकार संतोष कुमार शर्मा को अब फिरोजाबाद की जिम्मेदारी मिली है, वहीं राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद और अंकित खंडेलवाल को संभल का नया डीएम नियुक्त किया गया है। प्रतापगढ़ जिले में अभिषेक पांडे को जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य प्रमुख बदलाव
उत्तर प्रदेश के जिलों में कप्तानों के तबादले के अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत देवरिया जिले की निवर्तमान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को शासन में भेजा गया है। वहां उनको विशेष सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार गोरखपुर और लखनऊ सहित राज्य के कई अन्य शहरों में नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष के तबादले किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
Public Drinking Case: नोएडा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों की खैर नहीं! पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Lucknow Fire Tragedy: CM योगी ने दिए प्रदेशभर में ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’ के निर्देश, बेसमेंट में कोचिंग पर सख्ती
मोरों की शरणस्थली पर मंडराया खतरा! मकदूमा पहाड़ी बचाने सड़क पर उतरे किसान, संरक्षण का लिया संकल्प
सी इंदुमति महिला कल्याण निदेशक
सी इंदुमती को महिला कल्याण में निदेशक और वंदना वर्मा को विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास के पद पर तैनाती मिली है। प्रदेश सरकार द्वारा किया गया यह बदलाव जिले में प्रशासनिक सक्रियता और विकास कार्यों को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। आईएएस समीर को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रोनिक्स बनाया गया है। देखिए नए तबादले की लिस्ट-
- डॉ वंदना वर्मा, विशेष सचिव, चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग
- संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त आगरा
- नेहा ब्यादवाल, मुख्य विकास अधिकारी हरदोई
- आलोक प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी गाज़ीपुर
- कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी ग़ाज़ियाबाद
- दयानंद प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी गोंडा
- प्रेम प्रकाश सिंह, सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज
- अंकुर कौशिक, उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण
- अवनीश सक्सेना, विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग
- हरिकेश चौरसिया, सचिव यूपी राज्य अधीनस्थ चयन सेवा आयोग
- मदन सिंह गब्याल, विशेष सचिव आयुष विभाग
- अनुज सिंह, विशेष सचिव मुख्यमंत्री
- अभिनव गोपाल, उपाध्यक्ष गोरखपुर
- डॉ अल्का वर्मा, विशेष सचिव, वित्त विभाग
- प्रवीण मिश्रा, विशेष सचिव सचिव समाज कल्याण SC/ST आयोग
- दिव्या मित्तल, विशेष सचिव राजस्व विभाग
- चंद्र शेखर, विशेष, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग
- नेहा जैन, केस्को प्रबंध निदेशक
- सान्या छाबड़ा, अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम
- प्रफुल्ल कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ और
- जुहेर बिन सगीर को विशेष सचिव NRI विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें- ‘अगर दीदी हार गईं तो…’, बंगाल के चुनावी नतीजों से पहले पप्पू यादव का बड़ा ऐलान; बोले- छोड़ देंगे संघर्ष
रिंकू सिंह का नाम चर्चा में
प्रदेश सरकार द्वारा जारी नई तबादला सूची में रिंकू सिंह राही का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। तकनीकी रूप से अपना इस्तीफा वापस लेने के बाद, रिंकू सिंह को जालौन जिले में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इससे रिंकू सिंह राजस्व परिषद से संबद्ध थे।
