Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली-NCR में बारिश का असर, AQI पहले से बेहतर, कई इलाकों में पानी भरने से परेशानी

NCR AQI Improvement After Delhi Rain: दिल्ली-NCR में बारिश से गर्मी और प्रदूषण से राहत मिली है। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की परेशानी बढ़ गई है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 10, 2026 | 10:26 AM

दिल्ली में मूसलाधार बारिश, लोग जलभराव से परेशान (सोर्स-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Delhi NCR Heavy Rain Causes Waterlogging And Traffic Jam: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। एक ओर लोगों को भीषण गर्मी और खराब वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर जलभराव और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार (10 जुलाई) के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सुबह से दोपहर तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। विभाग ने सुबह और पूर्वाह्न के दौरान बिजली चमकने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

सम्बंधित ख़बरें

Moshi Building Collapse: कचरे के ढेर में दबे 8 लोग अब भी भगवान भरोसे, दिन-रात जारी रेस्क्यू; 1 लाश मिली

अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MCD को फटकार; दिल्ली समेत कई निकायों पर उठे सवाल

मुंबई लोकल अपडेट: उल्हास नदी का पानी पटरियों पर आने से बदलापुर-कर्जत रूट ठप, 2 बार रोकना पड़ा रेल यातायात

School Closed: भारी बारिश के चलते कई जिलों में 12वीं तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश

बारिश के चलते स्कूल बंद

बारिश के मद्देनजर गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल एहतियात के तौर पर बंद कर दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बारिश से NCR की हवा हुई साफ

बारिश का सबसे सकारात्मक असर एनसीआर की हवा पर देखने को मिला है। लगातार वर्षा के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषक कण धुल गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स ग्रीन जोन में पहुंच गया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता ‘अच्छी’ श्रेणी में दर्ज की गई।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में अलीपुर का एक्यूआई 29, आया नगर 35, अशोक विहार 48, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 25, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 33, कैंटोनमेंट 53, चांदनी चौक 64, आनंद विहार 70, सीआरआरआई मथुरा रोड 81 और बवाना 84 दर्ज किया गया। सभी स्टेशन ‘अच्छी’ श्रेणी में रहे।

नोएडा में भी हवा बेहद साफ रही। सेक्टर-62 का एक्यूआई 32, सेक्टर-116 का 48 और सेक्टर-125 का एक्यूआई 58 रिकॉर्ड किया गया। वहीं गाजियाबाद के गोविंदपुरम और संजय नगर में एक्यूआई 30, वसुंधरा में 52 तथा इंदिरापुरम में 66 दर्ज किया गया। इससे साफ है कि पूरे एनसीआर में लोग फिलहाल स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं।

जलभराव और ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी

हालांकि, बारिश ने राहत के साथ कई परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे सुबह के समय दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। कई अंडरपास और निचले इलाकों में पानी भरने से वाहनों की रफ्तार थम गई। प्रशासन जल निकासी के लिए पंपों की मदद से पानी निकालने में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें दिल्ली में बारिश का कहर: लबालब सड़कें और पानी में फंसे वाहन, तस्वीरों में देखिए

अगले सात दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

IMD के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा व गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। 12 जुलाई को 37/26 डिग्री के साथ सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। 13 और 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

वहीं, 15 जुलाई को तापमान 35/26 डिग्री के आसपास रहने के साथ सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इन दिनों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। मानसून की सक्रियता ने एनसीआर को भीषण गर्मी और प्रदूषण से बड़ी राहत दी है। वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और लोग लंबे समय बाद स्वच्छ हवा का आनंद ले रहे हैं। हालांकि जलभराव, ट्रैफिक जाम और दैनिक जीवन पर पड़े असर ने नगर निकायों और प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

Delhi ncr rain weather update aqi improvement yellow alert waterlogging news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 10:26 AM

Topics:  

  • Delhi AQI
  • Delhi News
  • Delhi Rains
  • Heavy Rains

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.