Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP : रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़, लोको पायलट की सूझबूझ से हुआ समाधान, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रेवती रेलवे स्टेशन पर बीते बुधवार को रेलवे के सिग्नल यंत्र के साथ फिर हुई छेड़छाड़ के मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 07, 2024 | 01:39 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रेवती रेलवे स्टेशन पर बीते बुधवार को रेलवे के सिग्नल यंत्र के साथ फिर हुई छेड़छाड़ के मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले पर रेलवे के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो, वाराणसी-बलिया-छपरा रेल प्रखंड स्थित रेवती रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के साथ बीते बुधवार की सुबह छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। तब फर्रुखाबाद से बिहार के छपरा जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस बुधवार सुबह रेवती रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी।

सूत्रों के अनुसार, ट्रेन जब सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की तरफ जाने के लिए तैयार हुई तो पूर्वी सिग्नल हरा नहीं हुआ। जब ट्रेन चालक ने इसे लेकर स्टेशन मास्टर से सम्पर्क किया तो पता चला कि उनकी तरफ से सिग्नल को हरा करने की औपचारिकता पहले ही पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ट्रेन चालक की नजर जब पूर्वी सिग्नल यंत्र पर पड़ी तो उसने देखा कि उसमें कपड़ा ठूंसा गया था। ट्रेन चालक ने अपने सहकर्मी को भेजकर कपड़े को निकलवाया तब सिग्नल हरा हुआ तथा ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव : नागपुर रैली में राहुल गांधी की लाल किताब अंदर से थी ‘कोरी’, बोली BJP- कांग्रेस का नकली संविधान

सम्बंधित ख़बरें

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन

मध्य रेल के 12 कर्मचारी ‘संरक्षा पुरस्कार’ से सम्मानित: नागपुर मंडल के 4 जांबाज रेल कर्मियों को GM ने नवाजा

यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए बड़ा कदम, सेंट्रल रेलवे ने घोषित की 1484 विशेष ट्रेनें

पश्चिम रेलवे ने एनएफआर से कमाए 117 करोड़, गैर-किराया राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य

रेलवे सुरक्षा बल के बलिया थाना प्रभारी डी. के. सिंह ने आज बताया कि इस मामले में रेलवे के यातायात निरीक्षक संजय सिंह की तहरीर पर बाते बुधवार को अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि छेड़छाड़ के कारण ट्रेन तकरीबन पांच मिनट तक खड़ी रही।

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र: वर्धा के भुंगांव स्टील कंपनी में लगी भयंकर आग, अब तक 18 मजदूर घायल, 1 की हालत गंभीर

जानकारी हो कि, वाराणसी-बलिया-छपरा रेल प्रखंड पर पिछले डेढ़ माह के अंदर रेलवे से जुड़े साजोसामान से छेड़छाड़ की यह दूसरी घटना दर्ज हुई है। इसके पूर्व, इसी रेल प्रखंड पर बकुलहा-मांझी रेलवे स्टेशन के बीच गत 29 सितम्बर को रेल पटरी पर पत्थर मिलने और लखनऊ से छपरा जा रही लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के कैटल गार्ड से पत्थर के टकराने का मामला सामने आया था। इस मामले में बैरिया थाना में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Up fir filed against unidentified man for tampering with railway signal device

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2024 | 01:39 PM

Topics:  

  • Indian Railway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.