डिजाइन इमेज 
वीडियो

खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO

Agra Cantt RPF Case: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन आरपीएफ कांड में उच्चस्तरीय जांच का बड़ा खुलासा। 22 गवाहों के बयानों में आरपीएफ कर्मी दोषी करार, डिप्टी एसएस को फंसाने की साजिश बेनकाब।

करुणा नंद शाहवाल

Agra Railway Station RPF vs Deputy SS Dispute: उत्तर मध्य रेलवे के आगरा कैंट स्टेशन पर 12 जुलाई को हुए चर्चित आरपीएफ और डिप्टी एसएस विवाद मामले में एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। उस दौरान हीराकुंड एक्सप्रेस में चढ़ रही एक महिला यात्री की जान बचाने के लिए डिप्टी एसएस द्वारा लोको पायलट को दिए गए निर्देश के बाद शुरू हुआ यह विवाद तूल पकड़ गया था, जिसमें आरपीएफ कर्मियों पर डिप्टी एसएस के साथ मारपीट और उनकी वर्दी फाड़ने के गंभीर आरोप लगे थे।

इस मामले में बैठाई गई उच्चस्तरीय जांच कमेटी के सामने 22 लोगों ने अपनी गवाही दर्ज कराई है, जिसकी रिपोर्ट के मुताबिक अब आरपीएफ के लोग पूरी तरह दोषी साबित हो रहे हैं। शुरुआती दौर में डिप्टी एसएस पर झूठे आरोप लगाकर आरपीएफ कर्मियों को बचाने और मामले को दबाने की भरपूर कोशिश की गई थी, लेकिन अब जांच में सच सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन और डीआरएम द्वारा सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे