Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम योगी की लोकप्रियता बरकरार; चुनाव से पहले इन 33 मंत्रियों के लिए खतरे की घंटी, कट सकता है टिकट! देखें LIST

Yogi Ministers Report Card 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्विवाद रूप से सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। 89% लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Apr 26, 2026 | 07:23 PM

योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

UP Election Yogi Ministers Report Card: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के मंत्रियों के कार्यकाल को लेकर प्रदेश भर में कराए गए सर्वे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। दैनिक भास्कर द्वारा राज्य में कराए गए सर्वे के अनुसार, प्रदेश की जनता योगी सरकार में मंत्री पद पर आसीन 40 में से 33 मंत्रियों को दोबारा विधायक के रूप में नहीं देखना चाहती है। इस सर्वे के मुताबिक मंत्रीमंडल में शामिल 3 मंत्री ही ऐसे हैं, जिनके लिए जनता ने चुनाव के लिए हां का जवाब दिया है। जबकि 3 अन्य मंत्रियों पर स्पष्ट राय नहीं दे सके।

बता दें कि प्रदेश की योगी कैबिनेट में कुल 54 मंत्री शामिल हैं। इनमें से 14 एमएलसी हैं। बाकी 40 विधायक मंत्रियों में से 12 कैबिनेट मंत्री, 8 स्वतंत्र प्रभार तथा 13 राज्य मंत्री हैं। इनके कामकाज और चेहरे से प्रदेश की जनता नाखुश है।

मुख्यमंत्री की लोकप्रियता बरकरार

सर्वे में एक तरफ जहां प्रदेश के मंत्रियों के खिलाफ लोगों ने नाराजगी जाहिर की है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में निर्विवाद रूप से सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधानसभा सीट गोरखपुर शहर में कराए गए सर्वे में करीब 89% लोग मुख्यमंत्री को दोबारा विधायक बनाने के समर्थन में दिखे। इसी प्रकार पार्टी के स्तर पर भी गोरखपुर की जनता ने बीजेपी को ही पहली पार्टी रूप मं समर्थन किया है।

सम्बंधित ख़बरें

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO

PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज

दूसरे दिन भी भूखे रहे Rohit Pawar, तबीयत बिगड़ी पर आंदोलन जारी, कृषि मंत्री ने किया फोन

भाजपा पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश

डिप्टी सीएम की सीट पर साइकिल का जलवा

प्रदेश के डिप्टी सीएम की सीट पर सर्वे के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित 9 मंत्रियों की सीटों पर जनता की पहली पसंद सपा रही। यहां के लोगों ने भाजपा को नकार दिया। अनिल राजभर (शिवपुर), ओम प्रकाश राजभर (जहूराबाद), और जयवीर सिंह (मैनपुरी) जैसे बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। इसी प्रकार रवींद्र जायसवाल, धर्मपाल सिंह, राकेश सचान, संदीप सिंह और सुरेश राही की सीटों पर भी मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने बढ़त बनाए हुए है।

ये 3 मंत्री से जनता खुश

सर्वे में प्रदेश के केवल तीन कैबिनेट मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड अच्छा रहा। इसमें हरदोई के नितिन अग्रवाल (स्वतंत्र प्रभार मंत्री), तिंदवारी के राकेश निषाद (जलशक्ति राज्यमंत्री), दरियाबाद के सतीश चंद्र शर्मा (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री) शामिल हैं।

इन मंत्रियों को लोगों ने नकारा

सर्वे में लोगों ने पसंद के साथ-साथ नापसंद करने की भी वजह बताई। लोगों ने 4 मंत्रियों को उनके खराब व्यवहार के चलते नकार दिया। इसमें सूर्य प्रताप शाही (कृषि मंत्री), सोमेंद्र तोमर (स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री), मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’ ( राज्य मंत्री) और दिनेश खटिक (राज्य मंत्री) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- ‘सबकी सदस्यता खत्म होगी…’, बागी AAP सांसदों पर बरसे संजय सिंह; बोले- गद्दारी की मिलेगी सजा

भाजपा बनीं पहली पसंद

सर्वे में लोगों ने मंत्रियों को नकार दिया, लेकिन पार्टी के तौर पर बीजेपी का आधार प्रदेश में अभी भी मजबूत बना हुआ है। सर्वें में 29 मंत्रियों की सीटों पर भाजपा अभी भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इसमें 6 कैबिनेट मंत्री सहित 7 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों की भी सीटें शामिल हैं।

सर्वे के मुताबिक प्रदेश की जनता का स्पष्ट मत है कि वे पार्टी के साथ तो मजबूती से खड़े हैं, लेकिन मंत्रियों के साथ नहीं, क्योंकि इन मंत्रियों ने उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं किया, इसलिए वो इन्हें बदलना चाहते हैं।

Up election survey yogi ministers report card dainik bhaskar bjp vs sp 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 07:23 PM

Topics:  

  • BJP
  • Brajesh Pathak
  • Samajwadi Party
  • Uttar Pradesh Cabinet
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.