2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
BJP CM Face: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के बयान के बाद यूपी की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है और मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद होगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
CM योगी, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
UP Election 2027 BJP CM Face: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा आगामी चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ेगी, तो उन्होंने सीधे तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा एक संगठन आधारित पार्टी है और मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद विधायक दल व पार्टी नेतृत्व द्वारा किया जाता है।
क्या कहा पंकज चौधरी ने?
आज तक के एक कार्यक्रम में पूछे गए सवाल के जवाब में पंकज चौधरी ने कहा, “भाजपा संगठन आधारित पार्टी है। हम विचारधारा पर चलते हैं। यह कोई परिवारवादी पार्टी नहीं है। पार्टी में सर्वोच्च नेता नरेंद्र मोदी हैं। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, नितिन नबीन, राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे नेता हैं। हम सब मिलकर चुनाव लड़ते हैं और उसके बाद तय करते हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विपक्ष ने भी उठाए सवाल
वहीं पंकज चौधरी के बयान पर चुटकी लेते हुए अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पूछा की क्या यह खबर सही है।
सम्बंधित ख़बरें
BJP में होगा बड़ा बदलाव? राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अमित शाह से मिले CM योगी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
UP में चुनावी बिसात बिछाने लगी BJP, घर-घर दस्तक देने की तैयारी, कार्यकर्ताओं को मिला बड़ा टास्क
UP में ताश के पत्तों की तरह फेंटे गए अधिकारी, एक ही झटके में 182 PCS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
क्या ये खबर सही है? https://t.co/W8TNUy4UUK — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2026
सोशल मीडिया पर तेज हुईं अटकलें
पंकज चौधरी के बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई कि क्या भाजपा 2027 का चुनाव किसी एक मुख्यमंत्री चेहरे के बजाय सामूहिक नेतृत्व के आधार पर लड़ेगी। हालांकि, भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बदलने या योगी आदित्यनाथ की भूमिका में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।
यह भी पढ़ें- जिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
राष्ट्रीय भूमिका को लेकर भी चर्चाएं
हाल के महीनों में कुछ राजनीतिक विश्लेषणों और सोशल मीडिया पोस्टों में यह दावा किया जाता रहा है कि योगी आदित्यनाथ की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका मिल सकती है। हालांकि, इस तरह की अटकलों की भाजपा या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
