प्री-वेडिंग शूट करवाना पड़ गया महंगा…हमलों के बीच दुबई में फंसा यूपी का कपल
Middle East Tension: ईरान इजरायल युद्ध की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है, हवाई सेवाओं में भी दिक्कत आ रही है। जिसकी वजह से चंदौली का एक कपल भी दुबई में फंस गया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
फंसे हुए लोग (स्क्रीनशॉट, सोर्स-सोशल मीडिया)
Pre Wedding Shoot Gone Wrong: प्री वेडिंग शूट हर कपल का सपना होता है लेकिन कैसा हो अगर कोई कपल प्री वेडिंग की वजह से फंस जाए। दरअसल, इन दिनों मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है, हवाई हमलों, सैन्य टकरावों की गूंज पूरी दुनिया में है। इसी तनाव के बीच कई उड़ाने रद्द हो चुकी हैं। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के चंदौली का एक परिवार दुबई में फंस गया है।
प्री-वेडिंग शूट के लिए गए इन लोगों की आज यानी 2 मार्च को वापसी ती, लेकिन बिगड़ते हालात और उड़ानों पर असर के कारण ये लोग बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में कैद होकर रह गए हैं।
पांच लोग फंसे
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले पांच लोग इस समय दुबई के एक होटल में फंसे हुए हैं। फंसने वालो में होटल व्यवसायी अजय जैन के बेटे प्रिंस जिनकी शादी होनी है उनके अलावा प्रिंस के छोटे भाई, मंगेतर और मंगेतर के भाई-भाभी शामिल हैं। यह सभी लोग चार दिन पहले दुबई पहुंचे थे, लेकिन मौजूदा हालात के चलते उनका वापस लौटना फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है और सभी एक होटल में ही रुके हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद से लुढ़का कच्चा तेल! क्रूड ऑयल की कीमतों में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज
TGT परीक्षा का दूसरा दिन: प्रयागराज में परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, सख्त सुरक्षा व्यवस्था
UP में सरकारी वकीलों का बढ़ा भत्ता, किसानों को मक्के पर मिलेगी बंपर कीमत, योगी कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले
गाजीपुर में एनकाउंटर: विनीत राय का हत्यारा कमलेश चौधरी मुठभेड़ में ढेर, ढाई साल पुराने विवाद में की थी हत्या
परिजनों की सरकार से अपील
प्रिंस के पिता अजय जैन ने चिंता जताई है, उनका कहना है कि परिवार के सभी सदस्य आज ही भारत लौटने वाले थे, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के कारण उनकी वापसी टल गई और वह दुबई में ही रुकने को मजबूर हैं। साथ ही अजय जैन ने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि उनके बच्चों के साथ-साथ दुबई और अन्य स्थानों पर फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
यह भी पढ़ें: नेतन्याहू के दफ्तर पर ईरान ने किया मिसाइल से हमला, इजरायल को लेकर IRGC का बड़ा दावा
पुणे के छात्र भी दुबई में फंसे
पुणे के एक संस्थान में एमबीए की पढ़ाई करने वाले 84 छात्र भी मिडिल ईस्ट में चल रहे इसी तनाव के बीच फंस चुके हैं। दुबई में फंसे इन छात्रों को शनिवार को पुणे लौटना था।
