-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Congress President Ajay Rai Protested Outside Etawah Jail
‘2027 में सत्ता परिवर्तन के बाद बदला लेंगे बब्बर शेर’, जेल के बाहर धरने पर UP कांग्रेस अध्यक्ष
- Written By: Saurabh Pal
UP Politics: यूपी के इटावा जिला जेल के बाहर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में बंद कांंग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

अजय राय (फोटो- सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को इटावा की सेंट्रल जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी। इस पर नाराजगी जताते हुए अजय राय करीब डेढ़ घंटे तक जेल के बाहर धरने पर बैठे रहे। बाद में वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ इटावा शहर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
अजय राय ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस और जेल प्रशासन राज्य की भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के कहने पर हमारे कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों को पुलिस ने स्वीकार नहीं किया।
राय ने कहा, “यह साफ है कि पुलिस प्रशासन भारी दबाव में काम कर रहा है। हम इस अन्याय के खिलाफ संवैधानिक तरीके से लड़ाई लड़ेंगे और शासन स्तर पर इस मुद्दे को उठाएंगे। कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इस दमन का जवाब देगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ेगी।”
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
सत्ता बदलेगी हिसाब चुकाएंगे बब्बर शेरः अजय राय
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यालयों में तोड़फोड़ की जा रही है और बेगुनाह कार्यकर्ताओं को जेल में डाला जा रहा है। भाजपा भूल रही है कि सत्ता हमेशा नहीं रहती। जब सत्ता बदलेगी, तब एक-एक का हिसाब होगा। हमारे कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं और डटकर इस दमन का मुकाबला करेंगे।
ये भी पढ़ें-Kal Ka Mausam: पश्चिम में ‘प्रलय’ का पूर्वानुमान! IMD ने दी चेतावनी, जानिए कहां कहर ढाएगा मानसून?
‘2027 में होगा 100 प्रतिशत सत्ता परिवर्तन’
अजय राय ने जेल प्रशासन पर कैद कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। अजय राय ने कहा, “मैं भले ही बाहर का व्यक्ति हूं, लेकिन जेल में बंद कार्यकर्ताओं के परिवार हमारे साथ हैं। उन्हें भी मिलने की अनुमति नहीं दी गई। यह साफ दर्शाता है कि जेल में हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा सरकार विपक्ष से डरी हुई है और प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर कांग्रेस की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। हम डरने वाले नहीं हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 100 फीसदी सत्ता परिवर्तन होगा।”-एजेंसी इनपुट के साथ
Up congress president ajay rai protested outside etawah jail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












