Kal Ka Mausam: पश्चिम में 'प्रलय' का पूर्वानुमान! IMD ने दी चेतावनी, जानिए कहां कहर ढाएगा मानसून?

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक 5 सितंबर को पश्चिमी भारत के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश होने वाली है। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, विदर्भ, कर्नाटक और केरल में बारिश से राहत रहेगी।
imd-weather-alert-heavy-monsoon-rain-forecast-in-west-india
बारिश के बीच स्वाति मालीवाल (सांकेतिक तस्वीर- IANS)
Published on
Updated on

IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में प्रलयकारी बारिश जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हाहाकार मचा हुआ है। राजधानी दिल्ली और पंजाब बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार 5 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक 5 सितंबर को पश्चिमी भारत के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश होने वाली है। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, विदर्भ, कर्नाटक और केरल में बारिश से राहत रहेगी। इन राज्यों में किसी भी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

दिल्ली व आस-पास का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस समय बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। एक तरफ बारिश से हुआ जलभराव आफत बना हुआ है तो दूसरी तरफ उफनती यमुना का पानी सूबे के पॉश इलाकों तक घुस गया है। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राजधानी दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की आशंक जताई है।

विपदा से घिरे पंजाब को राहत

उत्तर-पश्चिमी राज्य पंजाब इन दिनों बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। किसानों की हजारों हेक्टेयर फसलें तबाह हो चुकी है। कई इलाके मुख्यालयों से कट गए हैं। हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने सूबे के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर दी है। कल पंजाब में बारिश नहीं होने वाली है।

इन 5 राज्यों में बरपेगा कहर!

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल पांच राज्यों में तबाही की बारिश आने वाली है। गुजरात में IMD ने अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ कोंकण और गोवा में बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

देश के अन्य हिस्सों के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश तो उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्यों के साथ, बिहार, बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com