Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP अब बीमारू नहीं एक्सप्रेसवे का राज्य, आजमगढ़ को मिला नया गौरव; CM बोले- पहचान का संकट नहीं अब रफ्तार का भविष्य

सीएम योगी ने आजमगढ़ में 91.35 किमी लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। 7,283 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल को बेहतर कनेक्टिविटी और विकास की रफ्तार मिलेगी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 20, 2025 | 08:16 PM

सीएम योगी ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे किया जनता को समर्पित (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आजमगढ़: उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 7,283 करोड़ रुपये की लागत से बने 91.352 किलोमीटर लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर उन्होंने इस एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित किया। सीएम ने कहा कि यह महत्त्वाकांक्षी परियोजना पूर्वांचल के विकास को नई गति देगी और आजमगढ़ को पहचान के संकट से उबारकर साहस और समृद्धि का प्रतीक बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ आजमगढ़ बल्कि अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर और गोरखपुर को भी विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी देगा। इससे पटना से दिल्ली तक की यात्रा सुगम होगी और क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में स्थापित हो चुका है। मुख्यमंत्री खुद एक्सप्रेसवे पर काफिला लेकर गोरखपुर रवाना हुए।

उत्तर प्रदेश अब ‘एक्सप्रेस-वे प्रदेश’ के रूप में अपनी पहचान बना रहा है… pic.twitter.com/f61sUPpSFo

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 20, 2025

एक्सप्रेसवे ने दिलाई नई पहचान, खत्म किया भय
जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले आजमगढ़ को लेकर नकारात्मक धारणा थी, लेकिन अब वही जिला विकास और शांति की मिसाल बन गया है। उन्होंने कहा कि पहले यहां की सड़कें गड्ढों से भरी रहती थीं, अब फोरलेन और एक्सप्रेसवे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने विकास नहीं, डी-कंपनी और दाऊद से रिश्ते निभाए। अब उत्तर प्रदेश में सुरक्षा सर्वोपरि है और ऑपरेशन सिंदूर इसका सशक्त उदाहरण है।

युवाओं को मिल रहा रोजगार, एक्सप्रेसवे के किनारे बनेंगे औद्योगिक क्लस्टर
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में बिना सिफारिश और पैसे के 60,244 युवाओं को पुलिस में भर्ती दी गई, जिनमें 12,045 बेटियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर तैयार होंगे ताकि स्थानीय युवाओं को अपने जिले में ही रोजगार मिल सके। उन्होंने मथुरा-वृंदावन, काशी, अयोध्या और विंध्याचल जैसे धार्मिक स्थलों के विकास का भी उल्लेख किया और कहा कि इन योजनाओं ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त किया है।

‘डिनर और बातें बाद में…’, ट्रंप के न्योते को ठुकराकर ओडिशा पहुंचे PM मोदी, बोले- पहले महाप्रभु के दरबार आना था

कार्यक्रम में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, निरहुआ, नीलम सोनकर और अन्य नेता-अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने निर्माण कार्य पर आधारित प्रदर्शनी भी देखी और कलाकार चंद्रशेखर गोस्वामी के गीत की प्रशंसा की।

Up cm yogi in azamgarh gorakhpur link expressway development project speech

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2025 | 08:16 PM

Topics:  

  • Azamgarh
  • CM Yogi Adityanath
  • Gorakhpur Link Expressway
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, विदेश में पढ़ने के लिए योगी सरकार देगी 23 लाख

2

आगरा में यमुना का रौद्र रूप, ताजमहल की दिवारों तक पहुंचा पानी; खतरे की जद में 7वां अजूबा

3

UP Police SI Vacancy को लेकर मचा बवाल, ऐज लिमिट में 3 साल की छूट को लेकर विवाद

4

UP के इस छोटे से गांव से है पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का खास रिश्ता, मानते हैं दूसरा घर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.