Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी

Panchayat Election: योगी सरकार ने नई जिला पंचायतों के गठन तक सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त करने का फैसला लिया है। ब्लॉक प्रमुखों को भी इसी तरह जिम्मेदारी दिए जाने के संकेत हैं।

  • Written By: दिव्या सिंह
Updated On: Jul 11, 2026 | 03:12 PM

CM योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

UP Panchayat Elections 2026: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लिया है। ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को अंतरिम रूप से प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को भी संबंधित जिला पंचायतों का प्रशासक बनाया गया है। यह व्यवस्था नई जिला पंचायतों के गठन तक प्रभावी रहेगी।

सरकार के इस फैसले को पंचायत चुनाव में हो रही देरी के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही संकेत मिले हैं कि क्षेत्र पंचायत (ब्लॉक) प्रमुखों को भी उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद इसी तरह प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

जिला पंचायत अध्यक्षों को मिली अंतरिम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्षों का पांच वर्षीय कार्यकाल 11 जुलाई 2026 को समाप्त हो गया है। इसके मद्देनजर पंचायती राज विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को नई व्यवस्था लागू होने तक प्रशासक नियुक्त कर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

ऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO

मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO

आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO

ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द फैसला संभव

प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई 2026 को समाप्त होना है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उनके कार्यकाल की समाप्ति से पहले सरकार उन्हें भी संबंधित क्षेत्र पंचायतों का प्रशासक नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी कर सकती है। इससे पहले ग्राम पंचायत प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त होने के बाद सरकार ने उन्हें भी छह महीने के लिए प्रशासक नियुक्त किया था।

पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट की नजर

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा कि मौजूदा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार किस कानूनी प्रावधान के तहत दिया गया। जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सरकार से पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम की धारा 12(3A) की वैधता पर विचार किया जाना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें- CM योगी का सपा पर हमला: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाई, अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?

फिलहाल उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत चुनावों की नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अंतरिम प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पंचायत संस्थाओं का संचालन निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशासक बनाकर जारी रखा जाएगा। पंचायत चुनाव को लेकर अंतिम स्थिति हाईकोर्ट की सुनवाई और राज्य सरकार के आगामी निर्णय के बाद स्पष्ट होने की संभावना है।

Major decision on up panchayat elections district panchayat presidents appointed as administrators

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 03:12 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • UP Election
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.