Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल

Agra BJP Leader: आगरा में भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने अधिकारियों की कार्यशैली पर तीखा हमला बोलते हुए विवादित बयान दिया। उनका वीडियो वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 11, 2026 | 02:10 PM

भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Agra BJP State General Secretary: उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान का एक बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। आगरा के एत्मादपुर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान मंच से दिया गया उनका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और विपक्ष को सरकार तथा अफसरशाही पर सवाल उठाने का नया मौका मिल गया है।

राम प्रताप सिंह चौहान का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत

प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे राम प्रताप सिंह चौहान का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंच से अधिकारियों की कार्यशैली पर खुलकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी खुद को जनता का सेवक नहीं बल्कि राजा समझने लगे हैं और जानबूझकर आम लोगों के कामों को लंबित रख रहे हैं, जिससे सरकार की छवि प्रभावित हो रही है।

ऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की सेवा के लिए नियुक्त किए गए हैं, लेकिन कुछ लोग अपनी जिम्मेदारियों को भूलकर मनमानी कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, “जिस दिन तय कर लिया, उस दिन ऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा।”

सम्बंधित ख़बरें

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO

मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO

बारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी

यह भी पढ़ें- राम मंदिर की 200 चांदी की ईंटों पर नया मोड़! ट्रस्ट के जवाब के बाद सिंधी समाज ने सौंपी 17 देशों की लिस्ट

भाजपा नेता का यह बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में बहस शुरू हो गई है। अब तक प्रदेश में अफसरशाही और नौकरशाही की कार्यशैली को लेकर विपक्षी दल ही सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन पहली बार सत्ता पक्ष के एक वरिष्ठ नेता द्वारा सार्वजनिक मंच से इस तरह की नाराजगी व्यक्त किए जाने को कई लोग सरकार और प्रशासन के बीच बढ़ती दूरी के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

वहीं विपक्ष इस बयान को लेकर सरकार पर निशाना साध सकता है और यह सवाल उठा सकता है कि यदि सत्तारूढ़ दल के नेता ही अधिकारियों की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान किस प्रकार होगा।

फिलहाल, राम प्रताप सिंह चौहान के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

Agra bjp state general secretary ram pratap singh chauhan remark bureaucracy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 02:10 PM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • UP Politics
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.