CM योगी के नमाज वाले बयान पर भड़के कश्मीरी सांसद, गरमाई सियासत, बोले- होली-दिवाली पर भी तो…
CM Yogi Adityanath Statement On Road Namaz: सड़क पर नमाज को लेकर सीएम योगी की चेतावनी पर विवाद विवाद बढ़ गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद ने प्रतिक्रिया देते हुए हिंदू-त्यौहारों का जिक्र किया।
- Written By: अमन मौर्या
योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
National Conference MP Ruhullah Mehdi On Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सड़क पर नमाज पढ़ने पर सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि सड़क आम नागरिकों, व्यापारियों और बीमारों के आवागमन के लिए है। सबके लिए एक सामान कानून हैं।
इसलिए यदि संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में नमाज पढ़ें। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राज्य में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। देशभर से इस पर प्रतिक्रिया आई थी। इसी क्रम में अब जम्मू कश्मीर से भी प्रतिक्रिया आने लगी है।
आंतरिक सुधार की जरूरत: सैयद रूहुल्लाह
जम्मू कश्मीर में सत्तारूढ़ पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़क पर नमाज पढ़ने पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, शरीयत में हमें सड़कों को ब्लॉक करने और उन पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है। यह एक अलग मुद्दा है। हालांकि, यह आंतरिक सुधार का भी एक मामला है और मुसलमानों को कुछ मुद्दों पर आंतरिक सुधार की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी के भाजपा विधायक का बड़ा बयान, बोले- जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोकाया भी जाएगा
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा दांव, बदले हुए नियमों से तय होगी प्रधानी की किस्मत, क्या है ट्रिपल टेस्ट?
राजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?
VIDEO | Srinagar, Jammu and Kashmir: National Conference MP Aga Syed Ruhullah Mehdi on Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath’s remarks, says, “In Shariat, we are not permitted to block roads and offer namaz on them. That is a separate issue. However, this is also a matter… pic.twitter.com/EAdmc3Gd6X — Press Trust of India (@PTI_News) May 19, 2026
हिंदू त्यौहार का किया जिक्र
कुछ ऐसे मामले हैं जिन पर हमें चर्चा करने की ज़रूरत है और वह अलग बात है। लेकिन ये लोग धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। सड़कें सिर्फ नमाज की वजह से ही ब्लॉक नहीं होतीं, बल्कि दिवाली और होली के दौरान भी ब्लॉक होती हैं। हिंदू त्योहारों के दौरान भी कई ऐसे मौके आते हैं जब सड़कें ब्लॉक होती हैं।
सीएम योगी के इस बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बयान दिया था। अखिलेश ने कहा कि यदि जगह कम है और कोई सड़क पर नमाज पढ़ता है तो क्या दिक्कत है।
शिफ्ट में पढ़िए नमाज: CM योगी
सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी थी कि किसी भी स्थिति में सरकार सड़कों पर अराजकता नहीं फैलने देगी। लोग अगर संवाद और प्यार से नहीं मानेंगे तो सरकार दूसरा तरीका अपनाएगी।
नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए… प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे… pic.twitter.com/zDoz6YiqTZ — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 18, 2026
ये भी पढ़ें- विजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी, क्या करेंगे थलापति?
सीएम योगी एक संत हैं: मुफ्ती शमून कासमी
सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मुफ्ती शमून कासमी का भी बयान आया है। उन्होंने सीएम योगी के बयान का समर्थन किया। मुफ्ती शमून कासमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, सीएम योगी ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही है।
सीएम योगी एक संत हैं। एक संत न सिर्फ अपने धर्म को जानता है, बल्कि अन्य धर्मों का भी अध्ययन करता है। ऐसे में सीएम योगी का कहना कि रोड पर नमाज नहीं पढ़नी चाहिए, मैं पूर्णतः उनका समर्थन करता हूं।
