- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Cm Yogi Adityanath Attack On Samajwadi Party In Assembly Over Pooja Pal
विधानसभा में दिखा CM योगी का रौद्र रूप! माफिया राज से पूजा पाल तक गिनाए कांड, सपा की हुई बोलती बंद
UP Assembly Winter Session: यूपी विधानसभा में आज फिर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला है। पूजा पाल और माफिया राज को लेकर उन्होंने पूर्व की सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
- Written By: मनोज आर्या

यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की बागी और निष्कासिक विधायक पूजा पाल का जिक्र कर बड़ा बयान दिया है। यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में सीएम ने कहा कि पूजा पाल, आपकी सदस्य थी, लेकिन आप उन्हें न्याय नहीं दिला पाए, क्योंकि आप में हिम्मत नहीं थी, आपने गुंडो और माफिया के सामने गरीब बेटी को न्याय नहीं दे सकते हैं, माफिया के सामने झुकना मजबूरी थी। इस पक्ष की होगी या उस पक्ष की होगी उसे हर हाल में न्याय मिलेगा।
सीएम ने पूछा कि क्या पूजा पाल पीडीए का हिस्सा नहीं थी? प्रदेश के हर नागरिक को सुरक्षा मिलनी चाहिए, ये सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी पौराणिक स्थल पर, कब्जा करने की कोशिश करेगा, वो कोई भी होगा उसे नहीं छोड़ूंगा। बेटी चाहे उस पक्ष की हो या इस पक्ष की उसको हर हाल में न्याय मिलेगा। विजमा यादव को मैंने बुलाया था कि आपको सुरक्षा हम देंगे।
सपा तितर-बितर हो गई है- योगी
सीएम ने कहा कि सपा तितर बितर हो गई, अराजकता का जो तांडव किया था, प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, कौन इसके लिए जिम्मेदार था। पूर्व की समाजवादी सरकार और उनके नेताओं पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर 22 एक्सप्रेस-वे हैं। रेलवे का सबसे बड़ा नेटवर्क आज यूपी में है। मेट्रो सिटी यूपी के अंदर हेै, अगले महीने जेवर एयरपोर्ट संचालित हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
रिंकू सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, UP सरकार ने बनाया स्पोर्ट्स ऑफिसर, समारोह में नहीं पहुंचे KKR के उपकप्तान
UP News: रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब 26 के साथ 27 मार्च को भी रहेगी छुट्टी; जानें क्या है पूरा आदेश
‘मोदी सरकार ने ईरान का स्टैंड नहीं लिया’, सपा सांसद डिंपल यादव ने बताई LPG किल्लत की वजह; जानिए क्या कहा?
‘पहले यूपी में माफियाओं का राज था’
इसके साथ ही देश का पहला वाटर-वे देश के अंदर संचालित हो चुका है। ये सरकार की इच्छा शक्ति पर होना चाहिए, आप जो बड़ी बड़ी बातें करते हैं, ये सपा का अहंकार है, जब अहंकार आता है तो कहते हैं कि मैंने ये कर दिया, वो कर दिया। 2017 से पहले प्रदेश पहचान के संकट से तरसता था, समाजवादी पार्टी के कारण पूरे प्रदेश में माफिया राज था, लेकिन हमने सभी को सबक सिखाने का काम किया है।
ये भी पढ़ें:अखलाक के कातिलों को बचाना चाहते थे योगी? अदालत ने दे दिया सरकार को झटका, जानिए क्या है पूरी कहानी
‘पहले बिना घूस नौकरी नहीं मिलती’
रोजगार पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले बिना घूस दिए नौकरी नहीं मिलती थी। अब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है। उन्होंने कहा कि सरकार नकल माफिया के खिलाफ उसी तरह कार्रवाई करेगी जैसे अपराधियों के खिलाफ की गई है। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी में दंगे कराकर माहौल खराब किया जाता था, जिससे निवेशक आने से डरते थे। आज यूपी में निवेश आ रहा है, ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है और प्रदेश का नौजवान अब भटकने को मजबूर नहीं है।
Up cm yogi adityanath attack on samajwadi party in assembly over pooja pal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
29 मार्च से ‘ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट’ का आगाज, नागपुर पुलिस करेगी मेजबानी, देशभर के 1300 जांबाज दिखाएंगे दम
Mar 26, 2026 | 02:03 PMकोलाबा एसटीपी प्रोजेक्ट पर विवाद, कम दर पर पानी बेचने से मनपा को नुकसान की आशंका
Mar 26, 2026 | 01:58 PMअफवाह से मची भगदड़: गोंदिया में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कई जगह ‘स्टॉक खत्म’ के बोर्ड
Mar 26, 2026 | 01:56 PMDhurandhar 2 Dialogue: ‘मेरा बच्चा है तू’ डायलॉग बना ट्रेंड, जमील जमाली ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Mar 26, 2026 | 01:54 PMसाकीनाका में दहशत: आकृति ऑर्किड पार्क के पास धू-धू कर जली पुलिस वैन, अंधेरी-कुर्ला रोड पर भारी जाम
Mar 26, 2026 | 01:52 PMसीबीआई की एफआईआर और ईडी का एक्शन! नागपुर में हाई कोर्ट ने सुनाया कोयला ब्लॉक आवंटन केस में बड़ा फैसला
Mar 26, 2026 | 01:52 PMठाणे के येऊर में बंदरों पर तीर से हमला, वन विभाग ने आरोपियों पर रखा 25,000 का इनाम, आप भी कर सकते हैं मदद
Mar 26, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM
हरीश राणा को मिली ‘शांति’: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म
Mar 25, 2026 | 01:44 PM













