महिला बिल गिरने पर बीजेपी का बड़ा एक्शन आज, लखनऊ में सीएम आवास से विधानसभा तक योगी करेंगे पैदल मार्च
UP BJP Padyatra Today: नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ की सड़कों पर पैदल मार्च निकालेंगे। इस प्रदर्शन के जरिए भाजपा विपक्षी दलों को घेरने की तैयारी में है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकातेमस फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आज एक बड़े सियासी शक्ति प्रदर्शन की गवाह बनने जा रही है। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के गिरने से उपजे आक्रोश को भाजपा अब सड़क पर लेकर आ रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस मोर्चे की कमान संभालते नजर आने वाले हैं।
आज यानी मंगलवार 21 अप्रैल को लखनऊ की सड़कें नारी शक्ति वंदन के नारों से गूंज उठेंगी। मुख्यमंत्री आवास से शुरू होने वाली यह पदयात्रा सीधे विधानसभा तक जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री के साथ राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी कदम से कदम मिलाकर चलते दिखाई दे सकते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के तमाम दिग्गज इस मार्च का हिस्सा बनेंगे।
विपक्ष की घेराबंदी के लिए जुटेगी महिलाओं की भारी भीड़
इस पैदल मार्च की सबसे खास बात इसमें महिलाओं की बहुत बड़ी भागीदारी होने वाली है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं, महिला जनप्रतिनिधि और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ सड़कों पर उतरेंगी। पार्टी का मानना है कि महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष ने जो अड़ंगा लगाया है, उसका जवाब अब महिलाएं खुद देंगी। कालिदास मार्ग से निकलने वाली यह रैली केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि इसे विपक्षी दलों के खिलाफ एक खुली चुनौती की तरह देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जिम में प्यार का खेल, फिर बना दिया मुसलमान…शामली में करोड़पति का बेटा आयुष बना रहमान, पाकिस्तान से जुड़ा तार
गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
अयोध्या राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा गायब, अखिलेश यादव के दावे से मचा हड़कंप; आरोपों पर ट्रस्ट ने क्या कहा?
28 को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी
लखनऊ की यह पदयात्रा तो महज एक शुरुआत बताई जा रही है, भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर एक लंबी योजना तैयार की है। 21 अप्रैल की इस पदयात्रा के ठीक एक हफ्ते बाद यानी 28 अप्रैल को वाराणसी में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य सम्मेलन में लगभग 50 हजार महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भी विपक्षी दलों को घेरने की रणनीति बनाई गई है। सबसे खास बात यह है कि पीएम मोदी खुद बनारस में इस महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा एक्शन! 48 घंटे में 64 IAS अफसरों के तबादले, 25 जिलों के DM बदले, देखें लिस्ट
संसद से सड़क तक छिड़ा संग्राम
नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा में गिर जाने के बाद से ही देश भर में सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां भाजपा इसे विपक्ष की एक गहरी साजिश करार दे रही है, वहीं विपक्षी दल इसके लिए अपने अलग तर्क दे रहे हैं। भाजपा का कहना है कि विपक्ष अब सच्चाई से मुंह छिपा रहा है और महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल राजनीति कर रहा है।
