योगी सरकार का बड़ा एक्शन! 48 घंटे में 64 IAS अफसरों के तबादले, 25 जिलों के DM बदले, देखें लिस्ट

UP IAS Transfer List 2026: यूपी में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल। 2 दिनों में 64 IAS अधिकारियों के तबादले। अलीगढ़, अयोध्या और बाराबंकी समेत 25 जिलों को मिले नए डीएम। देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट।
Major IAS reshuffle in Uttar Pradesh: 64 officers transferred in 2 days. 25 districts get new DMs including Aligarh, Ayodhya, and Barabanki. Check the full list.
योगी आदित्यनाथ (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UP 24 IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। यूपी सरकार ने एक साथ बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए है, जिससे महकमे में हलचल मच गई है। अधिकारियों के तबादलों के जिलों में अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, गाजीपुर सहित कई जिले शामिल है। इन जिलों में अब नए जिलाधिकारियों को तैनात किया जाएगा।

अविनाश कुमार को अलीगढ़, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या और इशान प्रताप सिंह को बाराबंकी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही शासन स्तर पर भी कई अधिकारियों को अहम विभागों में नई तैनाती दी गई है। उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट भी जारी की गई है।

बता दें, कि  रविवार को कुल 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसके तुरंत बाद आज सोमवार (20 अप्रैल) को 24 अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। देखा जाए तो आज कुल 10 जिलों के डीएम के तबादले किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 24 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

सोमवार को 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। रविवार रात योगी सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया था। इनमें 15 जिलों के डीएम भी शामिल थे। दोनों दिनों का कुल देखा जाए तो योगी सरकार ने दो दिनों में कुल 25 जिलों के 64 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है।

Major IAS reshuffle in Uttar Pradesh: 64 officers transferred in 2 days. 25 districts get new DMs including Aligarh, Ayodhya, and Barabanki. Check the full list.
आईएएस अफसरों की लिस्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

डीएम की अदला-बदली

शासन-प्रशासन विभाग की ओर से लिस्ट जारी की गई है। इनमें सभी अधिकारियों के नाम दिए गए है। योगी सरकार ने सभी को तत्काल अपने नए ऑफिस का चार्ज लेने के निर्देश दिए है। रविवार रात जारी लिस्ट में योगी सरकार ने 8 कलेक्टरों के जिलों की अदला-बदली की है। और 7 अफसरों को पहली बार डीएम के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

डीएम बनाए गए अफसरों की बात की जाए तो इनमें ब्रजेश कुमार (ओरैया), अन्नपूर्णा गर्ग (श्रावस्ती), नितिन गौड़ (अमरोहा), आलोक यादव (शामली), अभिषेक गोयल (हमीरपुर), इंद्रजीत सिंह (सुल्तानपुर) और सरनजीत कौर (रायबरेली) शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com