- Hindi News »
- Delhi »
- Protest Against Pollution At India Gate Slogans For Naxalite Commander Hidma Were Raised 15 Were Detained
इंडिया गेट पर प्रदूषण का अनोखा विरोध, लगे नक्सली कमांडर हिडमा के नारे; पुलिस पर हमला, 15 हिरासत में
Delhi के इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में नक्सली कमांडर मदवी हिडमा के नाम के पोस्टर और नारे लगे। पुलिस पर पेपर स्प्रे हुआ, तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हुए और 15 लोग हिरासत में लिए गए।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

इंडिया गेट पर प्रदूषण को लेकर किया गया विरोध, फोटो- सोशल मीडिया
Protest for Pollution in Delhi: दिल्ली में वायु गुणवत्ता में लगातार हो रही गिरावट के विरोध में इंडिया गेट के सी-हेक्सागन पर आयोजित एक प्रदर्शन ने असामान्य मोड़ ले लिया। यह विरोध प्रदर्शन अचानक मारे गए नक्सली कमांडर हिडमा के समर्थन में ‘हिडमा अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा। जब पुलिस ने इन्हें हटाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पेपर स्प्रे किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
दिल्ली में इंडिया गेट के सी-हेक्सागन पर मंगलवार दोपहर करीब 4:30 बजे कुछ प्रदर्शनकारी एकत्र हुए थे। उनका उद्देश्य वायु गुणवत्ता में गिरावट को लेकर विरोध जताना था। प्रदर्शनकारी व्यवस्था से नाराजगी जता रहे थे और उसे बदलने की आवाज उठा रहे थे। हालांकि, कुछ देर बाद इस विरोध प्रदर्शन का पूरा स्वरूप ही बदल गया। प्रदर्शनकारी अपने साथ नक्सली कमांडर मदवी हिडमा के नाम लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर आए थे। उन्होंने मारे गए नक्सली कमांडर हिडमा के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी।
पुलिस हटाने गई तो किया गया पेपर स्प्रे
वहां मौजूद पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारियों को जमावड़े वाली जगह से हटने का निर्देश दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं किया और नारेबाजी करते रहे। जब पुलिस बल प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने लगा, तो प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
दिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
3-4 पुलिसकर्मी घायल, सख्त कार्रवाई की तैयारी
पेपर स्प्रे किए जाने से तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों ने आंखों में जलन की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था में भी काफी दिक्कत आई।
यह भी पढ़ें: अमेरिका-यूरोप की दादागिरी खत्म! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया-कनाडा संग की खास डील, जानिए क्या है ACITI?
पुलिस ने इस मामले में 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के हिंसक व्यवहार और पुलिस बल पर हमले को लेकर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से अपनी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है, ताकि सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा और व्यवस्था प्रभावित न हो। घटना के बाद इंडिया गेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Protest against pollution at india gate slogans for naxalite commander hidma were raised 15 were detained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














