- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Two Houses Collapse In Ayodhya One Dead Two Injured
UP News: अयोध्या में जोरदार धमाका! दो मकान हुए जमींदोज…एक व्यक्ति की मौत, कोसों दूर तक गूंजी आवाज
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक घर में भीषण विस्फोट हुआ। घर की छत उड़ गई। शक्तिशाली विस्फोट ने पास के एक घर को भी जमींदोज कर दिया। कई अन्य घरों की दीवारें भी ढह गईं।
- Written By: अभिषेक सिंह

अयोध्या में जोरदार धमाका (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ayodhya News: फर्रुखाबाद के एक कोचिंग सेंटर में हुए विस्फोट के बाद, अयोध्या में एक घर में भीषण विस्फोट हुआ। घर की छत उड़ गई। शक्तिशाली विस्फोट ने पास के एक घर को भी जमींदोज कर दिया। कई अन्य घरों की दीवारें भी ढह गईं। यह घटना कोतवाली बीकापुर के अंतर्गत तेंदुआ माफी चतुर्थ, पटेल नगर वार्ड संख्या 11 में हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
पुलिस निरीक्षक लालचंद सरोज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
आखिर कैसे हुआ यह धमाका?
इस घटना की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष, नायब तहसीलदार बीकापुर घनश्याम शुक्ला और तारुन के नायब तहसीलदार रामखेलावन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों को हुए तबादले; कई जिलों के एसएसपी बदले
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
कुशीनगर के भैसहा मेले बड़ा हादसा: मौत बनकर टूटा विशाल झूला, 20 से ज्यादा श्रद्धालु लहूलुहान
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
सीओ पीयूष ने बताया कि प्राथमिक तौर पर कृष्ण देव पांडेय उर्फ राम सरदार पांडेय का मकान जर्जर था और गिरने की तेज आवाज महसूस की गई। हालांकि इसके पीछे और भी कोई वजह हो सकती है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।
एक युवक की मौके पर हुई मौत
घटना में अंदर बैठे 25 वर्षीय विवेकानंद पांडेय और नगर पंचायत कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर व धेनुवावा ग्राम पंचायत निवासी 27 वर्षीय विजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शेरपुर निवासी 22 वर्षीय श्रवण यादव की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों, पुलिस और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जांच में जुटे अधिकारी
पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रही हैं तथा राहत कार्य कर रही हैं। घटनास्थल पर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। विस्फोट का सही कारण जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा। अधिकारी गहन जांच कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
Two houses collapse in ayodhya one dead two injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: वैश्विक संघर्षों में भारत व पाकिस्तान की कूटनीतिक दिशा अलग
Apr 10, 2026 | 07:28 AMनवभारत विशेष: सीएपीएफ विधेयक को लेकर उठा विवाद, उच्च पद IPS अधिकारियों को दिए जाएंगे
Apr 10, 2026 | 07:18 AMनागपुर कांग्रेस में 13 साल बाद बड़ा बदलाव, आज से शुरू होगा नए अध्यक्ष का चुनाव, इन नामों पर टिकी नजरें
Apr 10, 2026 | 07:18 AMहुमायूं कबीर के सीक्रेट वीडियो से मचा बवाल, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM
Apr 10, 2026 | 07:11 AMहम बदला लेंगे…सीजफायर के बाद पहली बार सामने आए खामेनेई! शांति वार्ता से पहले अमेरिका को दी खुली धमकी
Apr 10, 2026 | 07:08 AMअनंत अंबानी के बर्थडे पर चमका बांद्रा-वर्ली सी लिंक, मुंबई में दिखा खास नजारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
Apr 10, 2026 | 07:04 AMBirthday: सीएम से केंद्रीय मंत्री तक का सफर, नारायण राणे की राजनीति, जिसने महाराष्ट्र की सत्ता हिला दी
Apr 10, 2026 | 07:00 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














