Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘परिवर्तन की ओर’ अभियान चलाया जाए: दयाशंकर सिंह

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Dec 31, 2022 | 09:04 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि परिवहन निगम (Uttar Pradesh State Road Transport Corporation) में बसों के रख-रखाव, संचालन और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं में वृद्धि किये जाने के लिए एक समेकित प्रयास की आवश्यकता के दृष्टिगत निगम की सेवाओं में वर्ष 2023 में एक वृहद परिवर्तन लाने के उदेश्य से ‘परिवर्तन की ओर’ अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि समस्त सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक अपने डिपो की 10 निगम बसों को गोद लेंगे। क्षेत्रीय प्रबन्धक और सेवा प्रबन्धक अपने क्षेत्र के समस्त डिपो की 2-2 निगम बसों को गोद लेंगे।

सिंह ने कहा कि गोद की अवधि एक महीने की होगी। अगले माह में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधको द्वारा पुनः 10 भिन्न बसें और 2-2 बसें क्षेत्रीय प्रबन्धक और सेवा प्रबन्धक द्वारा गोद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न आयु वर्ग की बसें चयनित की जाएंगी। चयन का आधार एक ही मार्ग पर चलने वाली विभिन्न बसों में से कम लोड फैक्टर प्राप्त होना और एक ही आयु वर्ग की बसों में कम डीजल औसत और बस उपयोगिता प्राप्त होना रहेगा।

बसों की नियमित होगी जांच

सिंह ने कहा कि चयन करते समय विगत माह में प्राप्त बस उपयोगिता, लोड फैक्टर और डीजल औसत का आधार लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी चयनित बसों में भौतिक दशा में प्राप्त कमियों को अधिकतम तीन दिवस में दूर कराएंगे। दयाशंकर सिंह ने कहा कि चयनित बसों की नियमित मॉनीटरिंग गोद लेने वाले अधिकारी द्वारा की जाएगी। मॉनीटरिंग में बसों का रख-रखाव समय से निर्धारित मेण्टनेन्स कराया जाना, नियमित सफाई समय से मार्ग पर संचालन और प्राप्त दैनिक संचालित किलोमीटर, आय और डीजल खपत सम्मिलित है। 

सम्बंधित ख़बरें

Ladki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?

सांसद प्रतिभा धानोरकर की बड़ी पहल, रेल मंत्री से मुलाकात कर चंद्रपुर के लिए नई ट्रेनों और स्टॉपेज की मांग की

उमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार

पाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत,ऑपरेशन सिंदूर जारी है…रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को चेताया

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया जाएगा पुरस्कृत

सिंह ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा गोद ली गयी बसें समय से और सुरक्षित रूप से और पूर्णतया साफ-सफाई के पश्चात ही संचालित हों। सम्बन्धित अधिकारी मासान्त में विगत माह में प्राप्त प्रतिफलों की तुलना करते हुए किए गए प्रयासों और बसों की भौतिक दशा ऑफ-रोड दिवस बस उपयोगिता, ईंधन औसत और लोडफैक्टर में सुधार के सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट अपने नोडल अधिकारी को अगले माह की 5 तारीख तक उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 अधिकारियों को प्रत्येक माह पुरस्कृत किया जाएगा। सभी सम्बन्धित अधिकारी इस अभियान में पूर्ण मनोयोग से कार्य कर निगम की छवि उज्जवल करेंगे।

Towards change campaign should be launched dayashankar singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 31, 2022 | 09:04 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.