पाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत,ऑपरेशन सिंदूर जारी है…रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को चेताया
Rajnath Singh ने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात 38,500 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा और 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर पड़ोसी देशों को कड़ी चेतावनी दी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फोटो - सोशल मीडिया
Rajnath Singh News: राजनाथ सिंह गुरुवार को केरल के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और ईरान की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे हालात में भारत का कोई पड़ोसी देश गलत कदम उठा सकता है, लेकिन भारत की प्रतिक्रिया “बेहद सख्त और निर्णायक” होगी।
उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर जारी है” और भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय तेल टैंकरों को सुरक्षित निकाल रही है।
भारत में पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं
रक्षा मंत्री ने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है और देश किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
पहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी की कूटनीति की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर अपने हितों की प्रभावी रक्षा कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ईरान ने कुछ भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी है और भारतीय जनता के समर्थन की सराहना भी की है।
2025-26 में रक्षा निर्यात में 62.66% बढ़ा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की रक्षा क्षमताओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश अब केवल हथियारों का आयातक नहीं रहा, बल्कि निर्यात के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 2014 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट लगभग 600 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 38,500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। साथ ही 2025-26 में रक्षा निर्यात में 62.66% की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ तेल नहीं, कंडोम से बीयर तक पर मंडराया संकट! आपकी जेब पर बढ़ेगा बोझ, रोजमर्रा की इन चीजों पर सीधा असर
इससे पहले उन्होंने कहा था ऐसे बड़े अंतरराष्ट्रीय संकट के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक समझ और क्षमता के कारण भारत इस स्थिति से सुरक्षित बना हुआ है। शनिवार को हल्द्वानी में राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया था।
