-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- There Was A Conspiracy To Derail Kalindi Express In Kanpur Up
कालिंदी एक्सप्रेस को कानपुर में उड़ाने की थी साजिश, जानें कैसे टला बड़ा हादसा
- Written By: साक्षी सिंह
उत्तर प्रदेश से कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई कि एक ट्रेन को उड़ाने को प्लानिंग की गई थी। जानकारी के मुताबिक, कालिंदी एक्सप्रेस को कानपुर में उड़ाने की साजिश रची गई थी। गनीमत रही कि लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

घटनास्थल की तस्वीर
कानपुर: उत्तर प्रदेश से कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई कि एक ट्रेन को उड़ाने को प्लानिंग की गई थी। जानकारी के मुताबिक, कालिंदी एक्सप्रेस को कानपुर में उड़ाने की साजिश रची गई थी। गनीमत रही कि लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कानपुर जिले में बिल्हौर रेलवे स्टेशन के पास प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के चालक ने पटरी पर अज्ञात लोगों द्वारा रखा गया। रसोई गैस सिलिंडर देखकर आपातकालीन ब्रेक लगाया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
ये भी पढ़ें:-Kolkata Doctor Murder Case: सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CBI सौंपेगी इंवेस्टिगेशन स्टेटस रिपोर्ट
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
7 जुलाई को कानपुर आएंगे PM मोदी, 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 13 जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता
बागी पार्षद विवाद: कानपुर में सीवर लाइन को लेकर बवाल, महापौर और उनके बेटे के खिलाफ जमकर नारेबाजी
कानपुर में दामाद के बड़े भाई ने सास से किया दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाए, रिश्ता टूटने के डर से चुप रही
इमरजेंसी ब्रेक से टला हादसा
संयुक्त पुलिस आयुक्त हरीश चंद्र ने सोमवार को यहां बताया कि आठ और नौ सितंबर की दरमियानी रात को प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के चालक ने बिल्हौर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले पटरी पर एक रसोई गैस सिलिंडर रखा देखा। उन्होंने कहा कि चालक ने सिलिंडर देखकर आपातकालीन ब्रेक लगा दिया, मगर ट्रेन की टक्कर सिलिंडर से हो गई और वह थोड़ी दूर जाकर रुक गयी तथा सिलिंडर भी उछलकर दूर जा गिरा।
20 मिनट तक घटनास्थल पर रुकी रही ट्रेन
अधिकारी ने कहा कि गनीमत रही कि सिलिंडर इंजन में फंसकर फटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही अचानक आपातकालीन ब्रेक लगने से ट्रेन पटरी से उतर भी सकती थी। ट्रेन करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर रुकी रही और जांच के लिए इसे फिर से बिल्हौर स्टेशन पर रोका गया। चंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
RPF भी मामले की कर रहा जांच
मामले को सुलझाने में उनकी मदद के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) भी मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास क्षतिग्रस्त सिलिंडर के अलावा पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस सहित कई संदेहास्पद चीजें भी बरामद की गई है।
ये भी पढ़ें:-जम्मू कश्मीर: घुसपैठ की एक और साजिश फेल, नौशेरा सेक्टर में मारे गए 2 आतंकी
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि उन लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्होंने ट्रेन को पटरी से उतारने के इरादे से गैस सिलिंडर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री पटरियों पर रखी थी।
There was a conspiracy to derail kalindi express in kanpur up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी? विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, जानें तिथि
Jun 28, 2026 | 06:59 AMनागपुर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत
Jun 28, 2026 | 06:59 AMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आर-पार! अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार ढाया ईरान पर कहर, ड्रोन सेंटर और रडार तबाह
Jun 28, 2026 | 06:48 AMIMD का रेड अलर्ट! इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक
Jun 28, 2026 | 06:47 AMGrah Gochar 2026: जून के आखिरी सप्ताह में बुध होंगे वक्री, बाजार, बारिश और व्रत-त्योहार पर पड़ेगा बड़ा असर
Jun 28, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 28 जून LIVE: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे
Jun 28, 2026 | 06:24 AMBirthday Horoscope 28 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें नेतृत्व क्षमता और स्वभाव के राज
Jun 28, 2026 | 06:10 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM













