Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खादी फैशन शो में भारतीय संस्कृति का भव्य रूप देखेगी दुनिया, 28 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन

योगी सरकार के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया गया है। इसमें अतिथि एक तरफ यूपी की समृद्धि सांस्कृतिक विरासत का दीदार करेंगे तो वहीं दुनिया यहां खादी की चमक भी देखेगी।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 20, 2024 | 10:31 PM

खादी फैशन शो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: योगी सरकार के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया गया है। इसमें अतिथि एक तरफ यूपी की समृद्धि सांस्कृतिक विरासत का दीदार करेंगे तो वहीं दुनिया यहां खादी की चमक भी देखेगी। भारतीय संस्कृति पर आधारित खादी के बने परिधानों को पहनकर फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा।

इसमें उत्तर प्रदेश समेत देश के कई नामचीन मॉडल भी हिस्सा लेंगे। यह फैशन शो 28 सितंबर (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा। यही नहीं, यहां वियतनाम की सांस्कृतिक मंडली अपने देश की संस्कृति से मेजबान व मेहमानों को रूबरू कराएगी। सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल संचालन के लिए अधिकारियों की समिति भी गठित की गई है।

दुनिया देखेगी भारतीय संस्कृति

दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसके पूर्व 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत 28 सितंबर को खादी फैशन शो आयोजित किया जाएगा। हॉल नंबर दो में शनिवार को पूरे दिन यह आयोजन चलेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के कलाकार जातीय परिधान (चिकनकारी, जीआई व अन्य) आदि से जुड़े फैशन शो में हिस्सा लेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

क्यों सीएम योगी ने आनन-फानन में बुलाई बैठक? सांसदों-विधायकों को दिए ये निर्देश

‘पहले डाका डाला गया…’, मनरेगा बनाम VB-G RAM G पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अब बनेगा मील का पत्थर

यूपी में पूरा होगा केशव का पुराना ख्वाब? योगी के दिल्ली दौरे ने बढ़ाई हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला

मोदी-योगी की 1 घंटे की मीटिंग ने बढ़ाया सियासी पारा, कैबिनेट विस्तार से ‘मिशन-27’ तक…क्या हुई बात?

यह भी पढें:– ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, क्राफ्ट, कुजीन और कल्चर का होगा प्रदर्शन

आएगी वियतनाम की सांस्कृतिक मंडली

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण में वियतनाम की एक साथी देश की तरह हिस्सेदारी होगी। इसमें एक तरफ वियतनाम के उच्चकोटि उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे तो वहीं वियतनाम की संस्कृति से भी अवगत होने का मौका मिलेगा। यहां वियतनाम की मंडली की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा वियतनाम के पारंपरिक व्यंजन का भारतीय व्यंजन के साथ विनिमय कार्यक्रम भी होगा। इसके अतिरिक्त दोनों देशों के मध्य बिजनेस फोरम आदि का भी आयोजन होगा।

पांच दिन तक उत्तर प्रदेश के रंग

पांच दिवसीय आयोजन में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी आगंतुक व अतिथि अवगत होंगे। यहां उत्तर प्रदेश के रंग लोक के संग दिखेंगे। प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति की झांकी की प्रस्तुति होगी। इसमें ब्रज, पूर्वांचल, अवध, पश्चिमांचल, रुहेलखंड, बुंदेलखंड की संस्कृति से अवगत होंगे। अनुनाद संगीत बैंड की भी प्रस्तुति होगी। श्रीराधा मदहब बैले रामगान भी होगा तो वहीं कलाकार रामायण पर आधारित कथक नृत्य नाटक समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति देंगे।

The world will see the grandeur of indian culture in the khadi fashion show

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 20, 2024 | 10:31 PM

Topics:  

  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.