- Hindi News »
- India »
- Student Who Came To Take Board Exam In Up Dies Of Heart Attack
यूपी में बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे छात्र की हार्ट अटैक से मौत, सेंटर पर मचा हड़कंप
UP Student Death At Exam Centre: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में छात्र रवि यादव की एग्जाम सेंटर पर मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। वह बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचा था। सेंटर के गेट पर वह बेहोश हो गया।
- Written By: रंजन कुमार

एग्जाम सेंटर पर छात्र की मौत। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई
UP Student Death News: आज के दौर में जिंदगी की डोर इतनी कच्ची हो गई है कि कब, कहां और किस मोड़ पर साथ छोड़ दे, कोई नहीं जानता। नाचते-गाते, खेलते-कूदते या अपनी मंजिल की ओर कदम बढ़ाते युवाओं की अचानक होती मौतें समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी बन गई हैं। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से सामने आई एक हृदयविदारक घटना ने इस चिंता को और गहरा कर दिया है, जहां बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 17 साल के एक छात्र की गेट पर ही मौत हो गई।
सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र का रहने वाला 12वीं का छात्र रवि यादव बुधवार (18 फरवरी) को अपने भविष्य की तैयारी के साथ गायत्री पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पहुंचा था। दूसरी पाली में हिंदी का पेपर था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही रवि ने परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर कदम रखा, अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती आशंका के अनुसार, रवि की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
हार्ट अटैक का यह जानलेवा सिलसिला केवल परीक्षा केंद्रों तक सीमित नहीं है। मध्य प्रदेश के खरगोन से एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया, जहां भांजे की शादी में नाच रहे 42 वर्षीय घनश्याम यादव की अचानक मौत हो गई। पत्नी के साथ मेहंदी की रस्म में थिरकते हुए घनश्याम अचानक जमीन पर गिरे और फिर कभी नहीं उठे। परिजनों ने सीपीआर (CPR) देकर उन्हें बचाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं।
सम्बंधित ख़बरें
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
गाजियाबाद में वर्कशॉप में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं गाड़ियां, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
आरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
अकेलापन बना दुश्मन… मुरादाबाद में 89 साल के रिटायर्ड DSP ने खुद को मारी गोली, पत्नी की यादों ने ली जान
खेल के मैदान में भी मौत का साया
इसी तरह का एक मामला रायपुर से सामने आया, जहां बैडमिंटन खेल रहे कारोबारी अमृत बजाज कोर्ट पर ही धड़ाम से गिर पड़े। खेल के दौरान सक्रिय दिख रहे अमृत को संभलने का मौका तक नहीं मिला। डॉक्टरों के मुताबिक, यह सडन कार्डियक अरेस्ट का मामला था।
यह भी पढ़ें : लखनऊ में 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कार से रौंदा, गर्लफ्रेंड के साथ फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था
विशेषज्ञों की राय
डॉक्टरों का मानना है कि बदलती जीवनशैली, तनाव और साइलेंट हार्ट संबंधी बीमारियों के कारण युवाओं में ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। समय रहते नियमित चेकअप और शारीरिक संकेतों को समझना अब अनिवार्य हो गया है। इन घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मौत किसी उम्र या वक्त की मोहताज नहीं है। सिद्धार्थनगर में रवि के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन पीछे छोड़ गए कई अनुत्तरित सवाल।
Student who came to take board exam in up dies of heart attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
May 21, 2026 | 11:07 AMमुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
May 21, 2026 | 11:02 AMनासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
May 21, 2026 | 11:02 AMतमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:01 AMGold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
May 21, 2026 | 10:59 AMअमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
May 21, 2026 | 10:58 AMPM Fasal Bima Yojana : अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
May 21, 2026 | 10:57 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













