प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ यूपी का ये शहर
UP Crime News : यूपी के रामपुर में एक मिशनरी स्कूल में प्रिंसिपल बच्चों को सजा देने के बहाने बुलाकर उनसे छेड़छाड़ करता था। बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने प्रिंसिपल को पीटा।
- Written By: रंजन कुमार
स्कूल के प्रिंसिपल को पीटते अभिभावक। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई
Rampur School Principal News : उत्तर प्रदेश के रामपुर से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां प्रतिष्ठित मिशनरी स्कूल सेंट फ्रांसिस के प्रिंसिपल पर मासूम बच्चों के साथ अश्लील व्यवहार और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया और आरोपी प्रिंसिपल की पिटाई कर दी।
पीड़ित बच्चों का आरोप है कि आरोपी प्रिंसिपल अरिशेरिल जोसेफ सजा देने के बहाने बच्चों को अपने केबिन में बुलाता था। वहां वह मासूमों के निजी अंगों को छूता और उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर बच्चों को बेरहमी से पीटा जाता और घर पर शिकायत न करने की धमकी दी जाती थी। बच्चों ने बताया कि वे लंबे समय से इस खौफ के साये में जी रहे थे।
प्रिंसिपल की धुनाई
परिजनों के अनुसार मंगलवार को भी प्रिंसिपल की हरकतों का विरोध किया गया था, तब उसने माफी मांग ली थी। लेकिन शनिवार को जब उसने दोबारा बच्चों के साथ वैसी ही हरकत की तो परिजनों का सब्र टूट गया। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में माता-पिता स्कूल पहुंचे। आरोप है कि जब उन्होंने प्रिंसिपल से बात करनी चाही तो उसने बदतमीजी की। इससे भड़के परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। सोशल मीडिया पर इस हंगामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Ghaziabad Pink Booth: पिंक बूथ के बाहर घायल युवक की मदद न मिलने पर मौत, महिला पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोप
UP Vigilance Action: 35 करोड़ की संपत्ति मामले में पूर्व एआरटीओ ललित कुमार गिरफ्तार, विजिलेंस ने भेजा जेल
आगरा कैंट विवाद: DRM कार्यालय पर स्टेशन मास्टरों का प्रदर्शन, RPF कर्मियों की गिरफ्तारी-बर्खास्तगी की मांग
मां को चाहिए इंसाफ, केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी कोई लिखा भावुक पत्र- और कुछ नहीं सिर्फ न्याय चाहिए
उत्तर प्रदेश के रामपुर में शिक्षा का मंदिर हुआ कलंकित! बिलासपुर के सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल जोसेफ पर छात्रों ने बेहद घिनौना आरोप लगाया है। प्रिंसिपल सजा के नाम पर उनके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करता था कांग्रेस पार्टी की मांग है कि इस मामले की गहराई से जांच हो और दोषी… pic.twitter.com/OImggpCV8r — UP Congress (@INCUttarPradesh) February 17, 2026
यह भी पढ़ें : पूरे कपड़े उतारो, तभी अल्ट्रासाउंड करूंगा…सीएम योगी के ‘घर’ में डॉक्टर ने की महिला से छेड़खानी
पुलिस की कार्रवाई और एफआईआर
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल अरिशेरिल जोसेफ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रामपुर के थानाध्यक्ष का कहना है कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डिजिटल साक्ष्यों और बच्चों के बयानों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना उन माता-पिता के लिए एक बड़ा सबक है, जो आंख मूंदकर स्कूलों पर भरोसा करते हैं। वहीं, बच्चों की बहादुरी की भी सराहना हो रही है कि उन्होंने अंततः इस दरिंदगी के खिलाफ आवाज उठाई। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
