वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे मोहन भागवत, यूपी में इस ट्रेन पर कितनी बार पथराव?
Vande Bharat Express News : यूपी में चल रहीं अधिकतर वंदे भारत पर शरारती तत्व पत्थर फेंके हैं। अब तक जितनी ट्रेनों पर पत्थरबाजी हुई है, उनमें से सबसे ज्यादा पत्थरबाजी वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई है।
- Written By: रंजन कुमार
क्षतिग्रस्त वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।
Stone Pelting On Vande Bharat Express Train In Hardoi : उत्तर प्रदेश में सेमी-हाई स्पीड और वीआईपी ट्रेनों को निशाना बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा और बेहद गंभीर मामला गुरुवार को हरदोई में सामने आया, जहां वाराणसी-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। मामला इसलिए संवेदनशील हो गया, क्योंकि इस ट्रेन में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत सवार थे। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा और वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
वाराणसी से मेरठ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22489) दोपहर 1:50 बजे लखनऊ से रवाना हुई थी। संघ प्रमुख मोहन भागवत के ट्रेन में होने के कारण लखनऊ स्टेशन पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम थे। जैसे ही ट्रेन लखनऊ से आगे बढ़ी और हरदोई के कौढ़ा गांव (बलोखर फाटक) के पास पहुंची, अचानक एक पत्थर कोच की खिड़की से टकराया। तेज आवाज के साथ शीशा चटक गया, जिससे कोच के भीतर बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
प्रशासन का दावा: खेल रहे बच्चों की शरारत
घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन, जीआरपी की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कोतवाली देहात थाना प्रभारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि ट्रैक के पास कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि या तो गेंद ट्रेन से टकराई है या फिर बच्चों ने शरारतन पत्थर फेंका है। हालांकि, आरपीएफ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
सम्बंधित ख़बरें
चलती मालगाड़ी के नीचे से निकलीं लड़कियां, कुछ सेकंड की जल्दबाजी से टल गया बड़ा हादसा
टिकट फॉर्म फाड़ने पर रेलवे कर्मचारी पर भड़के यात्री, वायरल वीडियो के बाद सामने आई पूरी सच्चाई
RRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
पत्थरबाजों के रडार पर वंदे भारत : यूपी के आंकड़े डरावने
उत्तर प्रदेश में वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं अब एक पैटर्न बनती जा रही हैं। पिछले दो वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि रायबरेली और लखनऊ के आसपास का इलाका पत्थरबाजों का गढ़ बन चुका है।
यह भी पढ़ें : Vande Bharat में सांसद इमरान मसूद का सरप्राइज एक्शन, ट्रेन से किसे मिलाया फोन और क्यों मचा हड़कंप- VIDEO
रेलवे के लिए बड़ी चुनौती
अति आधुनिक सुविधाओं से लैस मेक इन इंडिया की प्रतीक इन ट्रेनों पर बार-बार हो रहे हमले रेलवे की संपत्ति के साथ-साथ यात्रियों की जान के लिए भी बड़ा खतरा हैं। सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता की बात यह है कि सख्त कानूनों के बावजूद ये घटनाएं रुक नहीं रही हैं। जीआरपी और आरपीएफ अब कौढ़ा गांव के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह बच्चों की नादानी थी या किसी गहरी साजिश का हिस्सा।
