फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत के कोच पर फेंके गए पत्थर! बाल-बाल बचे RSS प्रमुख
Stone Pelted at Shatabdi Express: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने से हड़कंप मच गया।
- Written By: प्रिया जैस
शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव और मोहन भागवत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mohan Bhagwat Shatabdi Express Train Attacked: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शताब्दी एक्सप्रेस (12003) पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने पथराव किया, जिससे एग्जीक्यूटिव क्लास के E-1 कोच की खिड़की को नुकसान पहुंचा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इसी कोच में यात्रा कर रहे थे। वे कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और घटना की छानबीन कर रही है।
कैसे हुई घटना?
यह घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे फिरोजाबाद के बाहरी इलाके में हुई। शताब्दी एक्सप्रेस के कोच E1 पर एक पत्थर गिरा, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे संघ प्रमुख को ले जा रही ट्रेन को जानबूझकर निशाना बनाया गया था। मोहन भागवत वहां एक समारोह में शामिल होने के बाद 12003 लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस से कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। इसी यात्रा के दौरान फिरोजाबाद के पास पत्थर उस कोच से टकराया जिसमें वह थे।
सम्बंधित ख़बरें
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
बिजली महंगी करने पर भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, UPPCL चेयरमैन से बोले- कैसे बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज?
नागपुर में हड़कंप: RSS मुख्यालय और हेडगेवार स्मृति भवन को बम धमकी, 3 घंटे की जांच के बाद नहीं मिला विस्फोटक
Firozabad, UP: Stones were hurled at the Shatabdi Express near Firozabad railway station, damaging the window of the Executive Class E-1 coach. RSS chief Mohan Bhagwat was travelling in the same coach. Police are examining CCTV footage and investigating the incident. pic.twitter.com/2kopaChhgm — IANS (@ians_india) June 11, 2026
इस पथराव में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। आगरा के ADG एस.के. भगत का ने बताया कि, “किसी को चोट नहीं आई है। AC कोच में कांच की दो परतें होती हैं, और सिर्फ बाहरी शीशा ही टूटा है।”
कोच में मची अफरा-तफरी
इस घटना के बाद कोच में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच हई। पथराव होने के कारण ट्रेन को टूंडला से पहले ही आउटर में रोक दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की, जिसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें – बिहार के बेगुसराय में बड़ा हादसा! एक साथ 3 दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत, पुलिस महकमे में पसरा मातम
अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि पत्थर किसने फेंके। पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हुई है और पता लगा रही है कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। घटना के बाद पुलिस जांच होते ही शताब्दी एक्सप्रेस ने दिल्ली की ओर अपनी यात्रा फिर से शुरू की और रात करीब 10.13 बजे दिल्ली अपने गंतव्य स्थान तक पहुंची। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी।
