- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp Mp Zia Ur Rahaman Barq Question Up Police Sit Sambhal Violence Case
‘सपा के गुंडों ने कराया संभल दंगा, अखिलेश यादव को मांगनी चाहिए माफी’, सांसद बर्क पर बीजेपी नेता के गंभीर आरोप
- Written By: अर्पित शुक्ला
Sambhal Violence: संभल हिंसा मामले में एसआईटी समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क से पूछताछ की। उनके खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

सांसद बर्क
संभल: संभल हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से एसआईटी पूछताछ कर रही है। वो मंगलवार को थाने पहुंचे। पुलिस ने उनके खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है। थाने पहुंचने से पहले सपा नेता ने कहा कि मैं कानून तथा संविधान में विश्वास रखता हूं। न्यायपालिका में मेरी आस्था है।
उन्होंने कहा कि आज मेरी तबियत ठीक नहीं थी, मेरे डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, लेकिन इसके बावजूद मैं थाने जा रहा हूं ताकि पुलिस प्रशासन को यह न लगे कि मैं जांच में सहयोग नहीं कर रहा हूं।
बीजेपी नेता ने सपा पर बोला हमला
पिछले साल संभल की शाही जामा मस्जिद में हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए यूपी एसआईटी के सामने पेश हुए सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क पर बीजेपी नेता एसएन सिंह ने कहा कि अगर सपा ऐसे सांसद का समर्थन करती रहेगी, तो ये माना जाएगा कि पार्टी न तो संविधान में विश्वास करती है और न ही कानून का सम्मान करती है।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
शाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
इंदौर में ‘वॉटर पॉलिटिक्स’, महापौर सचिवालय के बाहर पानी बहाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा आदेशित सर्वेक्षण के दौरान हंगामा करने में सपा सांसद और पार्टी के गुंडों के शामिल होने के खुलासे को देखते हुए, मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अखिलेश यादव को लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
जफर अली ने लिया था नाम
संभल हिंसा मामले में 23 मार्च को पुलिस द्वारा जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य जफर अली से पूछताछ की गई थी। उन्होंने पूछताछ के दौरान SIT को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की संलिप्तता के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस ने अपनी केस डायरी में 24 नवंबर की हिंसा जामा मस्जिद के सदर जफर अली तथा जिया उर रहमान बर्क की साजिश का जिक्र किया था।
र की नपाई और निर्माण विवाद
सांसद बर्क सिर्फ हिंसा के मामले में ही नहीं, बल्कि उनके मकान के निर्माण को लेकर भी प्रशासनिक कार्रवाई की जद में हैं। जांच टीम ने हाल ही में उनके मकान की नपाई पूरी की। इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बर्क के मकान के निर्माण को लेकर पहले भी कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस मामले में एसडीएम के निर्देश पर एक जांच कमेटी बनाई गई थी, जिसे 22 मार्च तक रिपोर्ट सौंपनी थी। हालांकि, समय पर रिपोर्ट नहीं देने पर अब 5 अप्रैल को मामले की सुनवाई निर्धारित की गई है। इसके पहले फरवरी में सांसद द्वारा जवाब दाखिल करने में देरी होने पर प्रशासन ने उन पर 500 रुपये का पेनाल्टी भी लगाया था। यह जुर्माना एसडीएम वंदना मिश्रा द्वारा लगाया गया था।
Sp mp zia ur rahaman barq question up police sit sambhal violence case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














