-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp Leader St Hasan Gave Advice To Dhirendra Shastri For Opposing Bakrid Animal Sacrifice
धीरेंद्र शास्त्री ने बकरीद को बताया निंदनीय, तो इस सपा नेता ने दी नसीहत
- Written By: अक्षय साहू
सपा नेता एसटी हसन ने धीरेंद्र शास्त्री को उनके बकरीद पर दिए बयान को लेकर नसीहत दी है। उन्होंने शास्त्री को नसीहत दी कि कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए, कोई भी बयान देकर योगी आदित्यनाथ नहीं बन सकता।

धीरेंद्र शास्त्री, एसटी हसन (फोटो- सोशल मीडिया)
बागेश्वर धाम के पंडित और कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में बकरीद पर जीव हिंसा को लेकर इसे निंदनीय बताया। अब उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद सैयद तुफैल हसन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शास्त्री मुसलमानों को गालियां देकर ध्यान आकर्षित करते हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में बकरीद और जीव हिंसा को लेकर बयान दिया था। शास्त्री ने इन्हें निंदनीय बताते हुए कहा था कि हम किसी भी प्रकार की बलि प्रथा के पक्ष में नहीं हैं। हम बकरीद के भी पक्ष में नहीं हैं। किसी को जीवित करने का अधिकार नहीं, तो मारने का भी नहीं। उन्होंने कहा, हम सभ्य और सुशिक्षित हैं, जीव हिंसा रोकनी चाहिए। अहिंसा परमो धर्म है।
मुसलमानों को गालियां देकर ध्यान खींचने की होड़
धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर मुरादाबाद में पूर्व सपा सांसद एसटी हसन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हसन ने धीरेंद्र शास्त्री का नाम लिए बिना कहा कि ऐसे लोग मुसलमानों को गालियां देकर ध्यान खींचने के लिए ऐसा करते हैं और शायद बड़ा पद पाने की होड़ में हैं। उन्होंने कहा कुर्बानी सिर्फ इस्लाम में नहीं, बल्कि हिंदू धर्म में भी बलि प्रथा मौजूद है। हम अपनी अच्छी चीज को अल्लाह को कुर्बान करते हैं। अल्लाह हमारा और इन जानवरों को पैदा करने वाला एवं पालनहार है।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफे के बाद चंपत राय से मिले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, बंद कमरे में हुई बातचीत, पूजा-पाठ में होगा बदलाव!
राम मंदिर की 200 किलो चांदी का क्या हुआ? ट्रस्ट के इस बड़े खुलासे से शांत हुआ विवाद, मांगी दानतादाताओं की सूची
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
अयोध्या में मर्यादा तार-तार! राम मंदिर पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा! बोले- 99.9% लोग BJP के निकलेंगे
एसटी हसन ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान को उकसाने वाला बताया। उन्होंने कहा, हम धार्मिक लोगों का सम्मान करते हैं, लेकिन जो दूसरे मजहब को गलत कहें, उनका सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा ऐसी बातें देश में नफरत और दरार पैदा करती हैं।
सपा नेता ने दी नसीहत
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन ने धीरेंद्र शास्त्री को उनके बयान को लेकर नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि हर कोई योगी आदित्यनाथ नहीं बन सकता और ऐसी बयानबाजी से पहले सोचना चाहिए।
धीरेंद्र शास्त्री ने बकरीद में जीव हिंसा किए जाने को गलत और निंदनीय बताया था। उन्होंने कहा था कि हम अगर किसी को जीवन नहीं दे सकते तो हमें उसे मारने का अधिकार भी नहीं है। हालांकि शास्त्री ने स्वीकार किया था कि हिंदू धर्म में भी बली जैसी प्रथा थी। लेकिन समय के साथ अब वह खत्म हो गई है।
Sp leader st hasan gave advice to dhirendra shastri for opposing bakrid animal sacrifice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सांगली में FDA का बड़ा एक्शन, 4 होटलों के लाइसेंस सस्पेंड; तुकाराम मुंढे की एंट्री से मचा हड़कंप
Jul 09, 2026 | 03:26 PMपुणे ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी: टनल नेटवर्क, इनर रिंग रोड और HCMTR के लिए बनी हाई लेवल कमेटी
Jul 09, 2026 | 03:23 PMबुनियादी विकास के नाम पर लापरवाही! रिंग रोड के लिए अधिग्रहित की अतिरिक्त जमीन, 3 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
Jul 09, 2026 | 03:20 PMसीहोर में सड़क निर्माण पर उठे सवाल: मछली पुल-रेलवे स्टेशन मार्ग के डिवाइडर में घटिया निर्माण का आरोप
Jul 09, 2026 | 03:12 PMमहाराष्ट्र में UCC पर फडणवीस सरकार का ऐतिहासिक फैसला, ड्राफ्ट तैयार करने के लिए बनाई 7 सदस्यीय कमेटी
Jul 09, 2026 | 03:09 PMअवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MCD को फटकार; दिल्ली समेत कई निकायों पर उठे सवाल
Jul 09, 2026 | 03:07 PM‘साइलोस’ छोड़ ‘सिनर्जी’ की राह पर बढ़ा देश, 146 करोड़ नागरिकों के लिए मोदी सरकार का नया विजन
Jul 09, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM













