- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Someone Else Will Become The Chief Minister I Will Not Contest The Elections What Did Cm Yogi Say
मैं नहीं लड़ूंगा चुनाव…कोई और बनेगा मुख्यमंत्री! सीएम योगी के बयान से यूपी में मचा सियासी हड़कंप
UP Politics: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीसरी बार यूपी के सीएम बनने पर जवाब दिया। उनके जवाब से यूपी में सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सीएम योगी (FILE PHOTO)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पॉडकास्ट शो में कई बड़ी बातें बोली। जिसका वीडियो बुधवार को जारी कर दिया गया है। इस पॉडकास्ट में सीएम योगी ने तीसरी बार यूपी के सीएम बनने पर जवाब दिया। उनके जवाब से उत्तर प्रदेश में सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है। सीएम योगी का जवाब सियासी पंडितों के बीच भी चर्चा का विषय बना गया है।
दरअसल राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा तथा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन का मॉडल हमारी पार्टी का था, उसको प्रभावी ढंग से उत्तर प्रदेश में लागू करने के कारण आज जनता का व्यापक आशीर्वाद हमारी पार्टी के साथ है।
क्या बोले सीएम योगी
उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लड़ने की कोशिश नहीं करूंगा। हमारी पार्टी कोशिश करेगी। भाजपा का कोई भी सदस्य मुख्यमंत्री बन सकता है। बता दें कि सीएम योगी इससे पहले भी कह चुके हैं कि उनका क्या है जब इस भार से मुक्ति मिल जाएगी तो वह गोरखपुर चले जायेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
थोमैया को अबतक कितने बांग्लादेशी मिले? शिवसेना नेता ने किरीट सोमैया को बताया मुलुंड का रील सुपरस्टार
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला! 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस, BJP ने उठाए सवाल
भाजपा विधायक रवींद्र चव्हाण का फर्जी लेटरहेड बनाकर ठेकेदारों से वसूली की साजिश, जानें कैसे खुला राज
MP में राज्यसभा चुनाव का एलान, 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय की सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस के सामने नंबर का संकट
क्यों बोले हर जगह होगी खुदाई
संभल से लेकर वाराणसी तक नए मंदिर खोजने के सवाल पर योगी ने कहा कि हम जितने मंदिर खोज पाएंगे, खोजेंगे। मथुरा मामले के कोर्ट में होने के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अदालत का ही कहना मान रहे हैं, वरना अभी तक वहां बहुत कुछ हो गया होता। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अब तक संभल में कुल 54 धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया है। इसके अलावा कुछ और के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। जितना मिलेगा हम सब खोदकर निकालेंगे।
राहुल गांधी को कहा नमूना
एएनआई को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पिछले दस दशकों में किए गए काम पर सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को ‘भारत तोड़ो अभियान’ भी करार दिया और कहा कि हर कोई उनके इरादों से वाकिफ है।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है। वह भारत के बाहर भारत की आलोचना करते हैं। देश उनके स्वभाव और इरादों को समझ चुका है। भारत की राजनीति में, भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल जैसा कुछ नाम होना चाहिए, जिसमें एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे और अच्छा रहे।
Someone else will become the chief minister i will not contest the elections what did cm yogi say
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 23 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानिए स्वभाव, करियर, और जीवन का पूरा भविष्यफल
May 23, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान, लू से बचने के लिए रहें सतर्क, जानें आज मौसम कैसा होगा?
May 23, 2026 | 06:10 AMMaharashtra Weather: आज 6 जिलों में भीषण गर्मी का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 14 जिलों में बारिश की चेतावनी
May 23, 2026 | 05:55 AMHonda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
May 23, 2026 | 05:45 AMMobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
May 23, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 23 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
May 23, 2026 | 12:06 AMअमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
May 22, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














