

Upcoming SUV India: भारतीय ऑटो बाजार में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि जापानी ऑटो कंपनी Honda ने आने वाले सालों को को लेकर बताया है कि वह भारत को अपनी सबसे अहम रणनीति का हिस्सा बना चुका है। कंपनी ने ऐलान करते हुए बताया है कि साल 2030 तक भारतीय बाजार में 10 से ज्यादा नए मॉडल लॉन्च होगे जिनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल, हाइब्रिड कारें और कॉम्पैक्ट SUV शामिल कि जाएंगी।
जानकारी के मुताबिक भारत के ग्राहकों के बीच SUV और EV सेगमेंट की बढ़ती मांग अब होंडा को इस फैसले के लिए मना पाई है। जिसमें कंपनी का फोकस सिर्फ नई कारें लाना में ही नहीं इसके साथ ही भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को और भी मजबूत करने में है।
जैसा की आपको पता ही है कि Honda Cars India ने शुक्रवार को अपनी फेमस सेडान Honda City का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। जिसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है। जिसकके अलावा भी कंपनी ने अपनी प्रीमियम SUV Honda ZR-V को भारत में पेश कर दिया है। वहीं इस खास मौके पर होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और CEO Takashi Nakajima ने कहा कि कंपनी इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में अपना पहला फुल इलेक्ट्रिक व्हीकल भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। उन्होंने अपनी बात में यह भी जोड़ा कि नई City की पेशकश और ZR-V के शोकेस के साथ होंडा के लिए भारत में एक नए युग शुरु हो चुका है।
कंपनी ने दी जानकारी में साफ किया है कि इस साल कंपनी के लिए काफी खास रहने वाला है। ताकाशी नाकाजिमा के मुताबिक बताया गया कि होंडा इस वित्त साल में कुल 6 नए मॉडल बाजार में लाने वाला है। जिसके अदंर आपलो City हाइब्रिड और ZR-V हाइब्रिड जैसे मॉडल देखने को मिलेगे। उन्होंने यह भी कहा कि रणनीतिक रूप से 6 नए मॉडल पेश करने के कारण यह साल हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा और इससे बाजार में हमारी मुकाबले की क्षमता बढ़ेगी और ब्रांड की स्थिति भी मजबूत होगी।
जिस तरह से लॉन्च को देखा जा रहा है उससे एक बात तो साफ है कि होंडा अब भारत को सिर्फ एक बाजार नहीं बल्कि भविष्य की ग्रोथ के बड़े मौके की तरह देख रहा है। वहीं कंपनी ने भारत को उत्तर अमेरिका और जापान के साथ अपनी प्रमुख ग्लोबल मार्केट्स की लिस् में शामिल किया है। वहीं इन सभी बदलावों को देखने के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में तेजी से बढ़ते EV और SUV सेगमेंट को देखते हुए होंडा की यह रणनीति कंपनी को नई मजबूती देने की है। इस मामल में खास यह भी है कि कंपनी अपने दोपहिया कारोबार के मजबूत नेटवर्क का फायदा उठाकर नए ग्राहकों को यात्री वाहनों की तरफ खीचना चाहता है।